लाइव न्यूज़ :

Corona in Delhi: दिल्ली में कोरोना के 2,683 ताजा मामले दर्ज, 27 लोगों की मौत, संक्रमण दर 5.09 फीसदी

By रुस्तम राणा | Updated: February 1, 2022 21:15 IST

दिल्ली में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 2,683 नए मामले सामने आए और 27 मौतें हुई, जबकि 4,837 लोग इस बीमारी से ठीक हुए।

Open in App
ठळक मुद्देबीते 24 घंटे में दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 5.09 फीसदीराष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के 16,548 सक्रिय मामले

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड-19 का असर धीरे-धीरे कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। बीते दो दिनों यहां तीन हजार से भी कम दैनिक मामले दर्ज हो रहे हैं। दिल्ली में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 2,683 नए मामले सामने आए और 27 मौतें हुई, जबकि 4,837 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। दिल्ली में लगातार संक्रमण दर और सक्रिय मामलों में भी कमी देखी जा रही है।

बीते 24 घंटे में यहां पॉजिटिविटी रेट 5.09 फीसदी है और सक्रिय मामले 16,548 हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, महामारी से 27 और मरीजों की मौत हो गई। बुलेटिन में कहा गया कि शहर में अब तक संक्रमण के 18,32,951 मामले सामने आ चुके हैं और कोविड से 25,892 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है। सोमवार को दिल्ली में 2,779 नए मामले दर्ज किए गए थे और 38 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी, जबकि 5,502 लोग इस बीमारी से ठीक हुए थे। दिल्ली में संक्रमण दर घटकर 6.20 फीसदी दर्ज की गई थी। वहीं देश की राजधानी में 18, 729 कोरोना के सक्रिय मामले थे।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने गुरुवार को सप्ताहांत कर्फ्यू और शहर में गैर-जरूरी दुकानों को खोलने की सम-विषम प्रणाली को हटाने का फैसला किया था, इसके अलावा रेस्तरां, बार, सिनेमा हॉल और थिएटर को 50% क्षमता के साथ फिर से खोलने की अनुमति दी थी। 29 जनवरी से कोविड की स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है।

सरकारी कार्यालयों को भी 50% कर्मचारियों के साथ फिर से खोलने की अनुमति दी गई है। स्कूल अभी बंद रहेंगे। राष्ट्रीय राजधानी में स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय डीडीएमए की अगली बैठक में लिया जाएगा। 

बार और रेस्तरां को 50% बैठने की क्षमता के साथ संचालित करने का निर्देश दिया गया है। सिनेमा हॉल, थिएटर 50% क्षमता पर चलेंगे। अधिकतम 200 मेहमानों को खुले क्षेत्रों में विवाह समारोह में शामिल होने की अनुमति है और इनडोर स्थानों पर 50% तक की क्षमता

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनादिल्लीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी