लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: कोविड-19 के सामने आए 1367 नए मामले, एक की मौत

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 27, 2022 19:36 IST

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1367 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में अभी भी 4832 सक्रिय मामले मौजूद हैं. कोरोना वायरस संक्रमण से 1042 लोगों की रिकवरी हुई है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में इजाफा जारी है. इसी क्रम में दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 1367 नए केस सामने आए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में अभी भी 4832 सक्रिय मामले मौजूद हैं. वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 1042 लोगों की रिकवरी हुई है. 

बता दें कि मंगलवार को दिल्ली में संक्रमण के 1,204 नए मामले सामने आए थे. वहीं, एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. इस दौरान सकारात्मकता दर 4.64 प्रतिशत था. राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को 1,011 मामले सामने आए थे और एक व्यक्ति की मौत हुई थी जबकि सकारात्मकता दर बढ़कर 6.42 प्रतिशत हो गई थी. 

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 18,77,091 और मृतकों की संख्या 26,169 है. सोमवार को यहां कुल 25,963 कोविड परीक्षण किए गए. दिल्ली में रविवार को 1,083 मामले सामने आए थे और सकारात्मकता दर 4.48 प्रतिशत थी. शनिवार को यहां 1,094 मामले सामने आए थे जबकि शुक्रवार को 1,042 मामले दर्ज किए थे.

टॅग्स :कोरोना वायरसCoronaकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील