दिल्ली: अकबर रोड का नाम दिवंगत बिपिन रावत के नाम पर रखने की मांग, भाजपा के आईटी सेल प्रमुख ने कहा- अकबर एक आक्रमणकारी था

By विशाल कुमार | Published: December 14, 2021 09:52 AM2021-12-14T09:52:14+5:302021-12-14T09:57:03+5:30

नई दिल्ली नगर परिषद को लिखे पत्र में नवीन कुमार जिंदल ने कहा कि आपसे अनुरोध है कि अकबर रोड का नाम बदलकर जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखकर देश के पहले सीडीएस की यादें स्थायी रूप से दिल्ली में स्थापित की जाएं। मुझे विश्वास है कि परिषद द्वारा जनरल रावत को यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

delhi rename-akbar-road-after-late-cds-rawat-bjp-media-cell-head | दिल्ली: अकबर रोड का नाम दिवंगत बिपिन रावत के नाम पर रखने की मांग, भाजपा के आईटी सेल प्रमुख ने कहा- अकबर एक आक्रमणकारी था

दिल्ली: अकबर रोड का नाम दिवंगत बिपिन रावत के नाम पर रखने की मांग, भाजपा के आईटी सेल प्रमुख ने कहा- अकबर एक आक्रमणकारी था

Highlightsलुटियंस दिल्ली में अकबर रोड का नाम बदलकर दिवंगत जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा जाए।नई दिल्ली नगर परिषद को लिखे पत्र में भाजपा की दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख ने मांग रखी।नवीन कुमार ने कहा कि अकबर एक आक्रमणकारी था।

नई दिल्ली: भाजपा की दिल्ली इकाई के मीडिया विभाग के प्रमुख ने मांग की है कि लुटियंस दिल्ली में अकबर रोड का नाम बदलकर दिवंगत चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा जाए।

नई दिल्ली नगर परिषद को लिखे पत्र में नवीन कुमार जिंदल ने कहा कि आपसे अनुरोध है कि अकबर रोड का नाम बदलकर जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखकर देश के पहले सीडीएस की यादें स्थायी रूप से दिल्ली में स्थापित की जाएं। मुझे विश्वास है कि परिषद द्वारा जनरल रावत को यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कुमार ने कहा कि अकबर एक आक्रमणकारी था और यह एक प्रमुख सड़क है इसलिए इसका नाम जनरल रावत के नाम पर रखा जाना चाहिए।

एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि वह मांग के पक्ष में हैं. लेकिन इस पर एनडीएमसी द्वारा विचार-विमर्श किया जाना है। मैंने सोशल मीडिया पर पत्र देखे जिनमें अन्य लोगों ने भी इसी तरह के अनुरोध किए हैं। एनडीएमसी के निर्णयकर्ता निर्णय लेने से पहले उस पर विचार करेंगे।

सड़क का नाम बदलने की यह पहली ऐसी मांग नहीं है। इससे पहले मंत्री वीके सिंह ने एक पत्र लिखकर अकबर रोड का नाम बदलकर महाराणा प्रताप रोड करने की मांग की थी।

इसे कई बार विकृत भी किया जा चुका है। अक्टूबर में, अकबर रोड के एक साइनबोर्ड को तोड़ दिया गया था और पोस्टर को 'सम्राट हेमू विक्रमादित्य मार्ग' के रूप में घोषित करते हुए पोस्टर लगाए गए थे। हिंदू सेना ने दावा किया था कि यह काम उसने किया है।

अकबर रोड राजधानी का वीवीआईपी जोन है जो इंडिया गेट चौराहे से लेकर तीन मूर्ति गोल चक्कर तक फैला हुआ है। इसी सड़क पर कांग्रेस कार्यालय और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आवास है।

Web Title: delhi rename-akbar-road-after-late-cds-rawat-bjp-media-cell-head

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे