लाइव न्यूज़ :

COVID19: दिल्ली में दर्ज कोरोना के दैनिक मामले 15 महीनों में सबसे अधिक, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 2 की मौत

By रुस्तम राणा | Updated: April 15, 2023 21:19 IST

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में नये मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 20,21,593 हो गई और पांच लोगों के दम तोड़ने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 26,560 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,396 नए मामले सामने आयेसंक्रमण की दर 31.9 प्रतिशत रही, जो 15 महीनों में सबसे अधिक हैवहीं महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 660 नए मामले दर्ज हुए हैं

नई दिल्ली: दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,396 नए मामले सामने आये जबकि संक्रमण की दर 31.9 प्रतिशत रही, जो 15 महीनों में सबसे अधिक है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले साल 14 जनवरी को संक्रमण दर 30.6 प्रतिशत थी। 

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में नये मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 20,21,593 हो गई और पांच लोगों के दम तोड़ने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 26,560 हो गई है। बुलेटिन में दिया गया है कि दम तोड़ने वालों में एक की मौत का प्राथमिक कारण कोविड-19 था, जबकि अन्य चार की मौत आकस्मिक कारणों से हुई। विभाग ने शुक्रवार को बुलेटिन जारी नहीं किया। 

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोविड के 1,527 नये मामले आये थे जबकि संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, सात महीनों में पहली बार दिल्ली में बुधवार को पहली बार एक दिन में संक्रमितों की संख्या 1,000 को पार कर गई। दिल्ली में संक्रमण की दर 23.8 प्रतिशत रही।

वहीं महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 660 नए मामले दर्ज हुए हैं। जबकि यहां कोरोना संक्रमण से दो मौतें दर्ज की गईं, जिससे सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,047 हो गई। 

`

(इनटपुट भाषा)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप