लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 3947 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या 66 हजार के पार

By सुमित राय | Updated: June 23, 2020 20:39 IST

दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 3947 नए मामले सामने आए और 68 मौतें हुईं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 66602 हो गई और मौत का आंकड़ा 2301 हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 3947 ताजा मामले सामने आए, जो एक दिन में सबसे ज्यादा आंकड़ा है।दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 66602 हो गई, जिसमें से 2301 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना वायरस का संक्रमण देश की राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ता जा रहा है और मंगलवार को रिकॉर्ड 3947 नए मामले सामने आए, जिसके बाद दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 66 हजार के बार पहुंच गई। दिल्ली में अब तक 2301 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 3947 ताजा मामले सामने आए, जो देश की राजधानी में एक दिन में आया कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा मामला है। इसके बाद दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 66602 हो गई, जिसमें से 2301 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली सरकार के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में 2711 लोग इस महामारी से ठीक हुए, जिसके बाद ठीक हुए लोगों की संख्या 39313 पहुंच गई। दिल्ली में कोरोना वायरस के 24988 एक्टिव केस मौजूद हैं।

देशभर में 4.4 लाख से ज्यादा लोग हो चुके हैं संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में 440215 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 14011 लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। देशभर में 248189 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 व्यक्ति देश से बाहर जा चुकी है और 178014 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील