लाइव न्यूज़ :

COVID-19: दिल्ली में कोरोना के 12,527 नए मामले दर्ज, संक्रमण दर 27.99 प्रतिशत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2022 19:33 IST

सोमवार को दिल्ली में कोविड-19 के 12,527 नए मामले दर्ज किए गए जो रविवार के मुकाबले 31.4 प्रतिशत कम मामले हैं। जबकि यहां कोरोना से बीते 24 घंटे में 24 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देबीते 24 घंटे में 24 लोगों की मौत हुई हैदिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 27.99 प्रतिशत

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड-19 का प्रकोप धीमा हो रहा है। पिछले तीन-चार दिनों से मामलों में गिरावट देखी जा रही है। सोमवार को दिल्ली में कोविड-19 के 12,527 नए मामले दर्ज किए गए जो रविवार के मुकाबले 31.4 प्रतिशत कम मामले हैं। जबकि यहां कोरोना से बीते 24 घंटे में 24 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार, देश की राजधानी में संक्रमण दर में भी गिरावट दर्ज हो रही है। सोमवार को यहां संक्रमण दर 27.99 प्रतिशत दर्ज की गई है। दिल्ली में कोरोना के कुल 83,982 मामले हो गए हैं। 

दिल्ली सरकार के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी में इस समय होम आइसोलेशन में 68,275 मरीज हैं। सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 4.87 फीसदी है। वहीं इससे ठीक होने यानी रिकवरी दर 93.65 फीसदी है। बीते 24 घंटे में 18,340 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। दिल्ली सरकार के अनुसार, बीते 24 घंटे में यहां 44,762 लोगों का टेस्ट किया गया है। टेस्ट का कुल आंकड़ा 3,41,04,825 (RTPCR टेस्ट 39,767 एंटीजन 4995) है। कोरोना डेथ रेट- 1.47 फीसदी

देश में भी कोरोना (Corona) के मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 2,58,089 मामले सामने आए हैं. दैनिक मामलों में कल के मुकाबले में 4 फीसदी की कमी दर्ज की गई है. देश में कल कोरोना के 2,71,202 मामले सामने आए थे. साथ ही देश में पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन के कुल मामलों की संख्या बढ़कर के 8,209 हो गई है. कल के मुकाबले ओमिक्रॉन के मामलों में 6.02 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. कोरोना के चलते बीते 24 घंटे में 385 मौतें भी दर्ज की गई हैं.

आंकड़े आने से पहले दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि आज राजधानी में 14-15 हजार संक्रमण के नए मामले आ सकते हैं, जो कि कल से बहुत कम होंगे। वहीं वैक्सीनेशन प्रोग्राम की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा था कि दिल्ली में अब तक टीके की कुल 2.85 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है। दिल्ली में 100 प्रतिशत समर्थ जनसंख्या को कोरोना टीके की पहली डोज लग चुकी है। वहीं 80 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लगी है। साथ ही 1.28 लाख लोगों को बूस्टर डोज भी लग चुकी है। 

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनादिल्लीकोविड-19 इंडियासत्येंद्र जैन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"