लाइव न्यूज़ :

दिल्ली बलात्कार मामला: विहिप ने आरोपियों के लिए मौत की सज़ा की मांग की

By भाषा | Updated: August 4, 2021 17:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने दिल्ली में नौ वर्षीय दलित बच्ची की कथित तौर बलात्कार के बाद हत्या करने के मामले की त्वरित जांच और दोषियों के लिए मौत की सजा की बुधवार को मांग की।

विहिप ने यह भी मांग कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में की जाए। बच्ची के माता-पिता के अनुसार, वह रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पुराने नंगल गांव में घर के सामने स्थित एक श्मशान घाट के कूलर से ठंडा पानी लेने गई थी।

शाम छह बजे श्मशान घाट के पुजारी राधेश्याम और बच्ची की मां को जानने वाले दो-तीन अन्य लोगों ने उसे वहां बुलाया और बेटी का शव दिखाकर दावा किया कि कूलर से पानी लेने के दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। उसकी बाईं कलाई और कोहनी के बीच जलने के निशान थे और उसके होंठ भी नीले पड़ गए थे।

आरोप है कि पुजारी और अन्य लोगों ने उसकी मां को पुलिस को सूचना देने से मना करते हुए कहा कि पुलिस मामला बना देगी और पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सक बच्ची के अंगों को चुरा लेंगे, इसलिए उसका अंतिम संस्कार करना बेहतर है।

विहिप ने ट्विटर पर कहा, “दिल्ली की गुड़िया से बलात्कार व हत्या से सम्पूर्ण देश व हिंदू समाज दुखी है। इस पर पुलिस का ढुल-मुल रवैया मन को और दुःखी करता है।”

संगठन ने मांग कि मामले की 15 दिन में जांच पूरी की जाए और तीन माह में फास्ट ट्रैक अदालत अपना फैसला दे तथा दोषियों को फांसी की सजा मिले एवं परिवार को सरकार की ओर से सहायता मिले।

घटना के सिलसिले में श्मशान घाट के पुजारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों पर हत्या और बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार मामले की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश देगी और लड़की के परिवार को 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर