लाइव न्यूज़ :

बाबा रामदेव ने लॉन्च की कोविड-19 की दवा 'कोरोनिल', WHO सर्टिफाइड होने का दावा, हर्षवर्धन और नितिन गडकरी रहे मौजूद

By विनीत कुमार | Updated: February 19, 2021 11:34 IST

योग गुरु रामदेव ने पतंजलि की ओर से बनी कोरोना की दवा कोरोनिल को लॉन्च करते हुए कहा कि जो भी शक इस पर किया जा रहा था उसके बादल अब छंट चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे पतंजलि का दावा- कोरोनिल टैबलेट से अब कोविड का इलाज होगा, आयुष मंत्रालय ने दवा के तौर पर इसे स्वीकार किया है कोरोनिल को WHO ने 'गुड मैनुफैक्‍चरिंग प्रैक्टिस' का सर्टिफिके‍ट दिया है: बाबा रामदेवआयुष मंत्रालय ने कोरोनिल टैबलेट को कोरोना की दवा के तौर पर स्वीकर कर लिया है: बाबा रामदेव

कोरोना की दवा के तौर पर कोरोनिल को लेकर पूर्व में सवालों के घेरे में आ चुके योग गुरु बाबा रामदेव ने एक बार फिर कोविड-19 की दवा लॉन्च की है। उन्होंने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में कोविड-19 की दवा 'कोरोनिल टैबलेट' को लॉन्च किया।

बाबा रामदेव ने दावा किया आयुष मंत्रालय ने कोरोनिल टैबलेट को कोरोना की दवा के तौर पर स्वीकर कर लिया है। साथ ही उन्होंने पतंजलि की इस दवा से जुड़े वैज्ञानिक आधारित रिसर्च पेपर्स भी जारी किए।

पतंजलि की ओर से ये भी दावा किया गया कि कोरोनिल विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) से सर्टिफाइड है। दावा किया गया कि WHO ने इसे GMP यानी 'गुड मैनुफैक्‍चरिंग प्रैक्टिस' का सर्टिफिके‍ट दिया है और यह दवा 'एविडेंस बेस्‍ड' है।

बाबा रामदेव ने इस मौके पर कहा, 'हमने कोरोनिल के जरिए लाखों लोगों को जीवनदान देने का काम किया तो कई लोगों ने सवाल उठाए। कुछ लोगों को लगता है कि रिसर्च का काम केवल विदेशों में हो सकता है। आयुर्वेद के रिसर्च पर ज्यादा शक किया जाता है। कोरोनिल पर जो भी शक किया जा रहा था वो शक के बादल अब छंट चुके हैं।' 

कोरोनिल पर पिछले साल हुआ था विवाद

बता दें कि बाबा रामदेव ने पिछले साल जून में कोरोनिल टैबलेट और स्वासारि वटी दवा लॉन्च की थी। इसमें दावा किया गया था कि कोविड-19 का इलाज इससे हो सकेगा। साथ ही कहा गया कि क्लीनिकल ट्रायल के दौरान कोविड-19 मरीजों पर दवा ने अनुकूल परिणाम दिखाए हैं।

हालांकि बाद में दावा लॉन्च होते ही ये विवादों में आ गया था। आयुष मंत्रालय ने भी कहा था कि उसे इस बार में कोई जानकारी नहीं है। साथ ही मंत्रालय ने कोरोनिल को कोविड-19 की दवा के तौर पर प्रचारित करने पर भी रोक लगा दी थी। हालांकि मंत्रालय ने कहा था कि कोरोनिल को केवल प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवा बताकर बेचा जा सकता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोनिलबाबा रामदेवनितिन गडकरीहर्षवर्धन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

कारोबारनागपुर-मुंबई हाईस्पीड का डीपीआर क्याें बनाया रे?, वर्ष 2021 में हुई थी सर्वेक्षण की शुरुआत, बजट में घाेर अनदेखी से मायूसी?

ज़रा हटकेक्या आपने किसी और के लिए सुरक्षा कर्मियों को ऐसे रोते देखा है?, अजीत पवार के जाने से दुखी कर्मचारी, भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील