लाइव न्यूज़ :

Delhi Pyari Didi Yojana: सत्ता में आने पर 2500 रुपये प्रति माह?, दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी घोषणा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 6, 2025 13:58 IST

Delhi Pyari Didi Yojana: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने दिल्ली में कहा कि विधानसभा चुनाव जीतने पर दिल्ली की महिलाओं को प्रति माह 2,500 रुपये देने का वादा किया।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi Pyari Didi Yojana: कर्नाटक में किया गया। Delhi Pyari Didi Yojana: दिल्ली की बारी है।Delhi Pyari Didi Yojana: 'प्यारी दीदी योजना' लॉन्च करने आया हूं।

Delhi Pyari Didi Yojana: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर मुफ्त घोषणा की बहार है। कांग्रेस ने दिल्ली में सत्ता में आने पर महिलाओं को ‘प्यारी दीदी योजना’ के तहत 2,500 रुपये प्रति माह देने की घोषणा की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने दिल्ली में कहा कि विधानसभा चुनाव जीतने पर दिल्ली की महिलाओं को प्रति माह 2,500 रुपये देने का वादा किया। मैं यहां 'प्यारी दीदी योजना' लॉन्च करने आया हूं। मुझे विश्वास है कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार आएगी। हम कैबिनेट के पहले दिन ही लागू करेंगे। कर्नाटक में किया गया। दिल्ली की बारी है।

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी समाज कल्याण और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी पहली गारंटी लॉन्च कर रही है। समाज कल्याण और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कांग्रेस हमेशा तत्पर रही है। कर्नाटक में भी सरकार बनते ही कांग्रेस ने समाज कल्याण की अपनी योजना पहली कैबिनेट में तय कर लागू की थी। इसलिए महिला सशक्तिकरण के लिए दिल्ली में कांग्रेस जरूरी है।

दिल्ली में फरवरी 2025 में विधानसभा चुनाव है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस, आप और बीजेपी के बीच है। दिल्ली में 70 विधानसभा की सीट और बहुमत के लिए 36 विधायक की जरूरत होती है। 2013 के बाद से कांग्रेस दिल्ली में सरकार से दूर है। दिल्ली में अभी कांग्रेस के पास एक भी विधायक नहीं है।

कांग्रेस ने सोमवार को दिल्ली में ‘प्यारी दीदी योजना’ की घोषणा करते हुए सत्ता में आने पर महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता देने का वादा किया। यह योजना कर्नाटक में कांग्रेस नीत सरकार द्वारा अपनाए गए मॉडल की तर्ज पर शुरू की जाएगी। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने इस योजना की घोषणा करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

उन्होंने वादा किया कि दिल्ली में कांग्रेस के सत्ता में आने पर नयी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में इसे लागू किया जाएगा। शिवकुमार ने कहा, ‘‘आज मैं यहां ‘प्यारी दीदी योजना’ की शुरुआत करने आया हूं। हमें विश्वास है कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनेगी और नए मंत्रिमंडल के पहले दिन हम राजधानी की प्रत्येक महिला को 2,500 रुपये देने की योजना लागू करेंगे।’’

शिवकुमार ने कहा कि "कर्नाटक मॉडल" के मुताबिक दिल्ली में भी गारंटी लागू की जाएगी। दिल्ली में 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव फरवरी में होने वाले हैं। इस घोषणा के दौरान कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख देवेंद्र यादव, पार्टी के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020कांग्रेसAAP's Uttar Pradeshउत्तर प्रदेशअजय माकनAjay MakenAam Aadmi PartyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: सीएम योगी ने मोर को अपने हाथों से दाना खिलाया, देखें वीडियो

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतयूपी में निजी संस्थाएं संभालेंगी 7,560 सरकारी गोआश्रय स्थल, पीपीपी मॉडल पर 7,560  गोआश्रय स्थल चलाने की योजना तैयार

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारत अधिक खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें