लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः शराब के नशे में धुत युवती ने कैब को मारी जोरदार टक्कर, पति-पत्नी-दो मासूम समेत 5 जख्मी

By भाषा | Updated: July 9, 2018 15:30 IST

युवती ने जमकर पार्टी की थी। इसके बाद वह नशे में गाड़ी चला रही थी।

Open in App

नयी दिल्ली, 9 जुलाई: पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में रविवार को हुए एक सड़क हादसे में पांच लोग जख्मी हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब नशे में धुत 27 साल की एक लड़की द्वारा चलाई जा रही कार घायल हुए लोगों की गाड़ी से टकरा गई। 

पुलिस ने बताया कि नांगलोई से पहाड़गंज जाने के लिए विकास सैनी (42) और उनके परिवार ने किराये पर एक कार की सेवा ली थी। जब वे मादीपुर पहुंचे तो महिला द्वारा चलाई जा रही कार सैनी की कार से जा टकराई। 

सैनी के अलावा उनकी पत्नी राधिका (42), उनका बेटा गौतम (17), बेटी वारिदी (12) और कार चालक सोनू घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को वेस्ट पंजाबी बाग इलाके में महाराज अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

काल बना रविवार का दिन, अलग-अलग हादसों में निगलीं 62 जिंदगियां

अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली के पश्चिम विहार की रहने वाली महिला चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसने पुलिस को बताया कि अपनी कार पर उसका नियंत्रण नहीं रहा क्योंकि वह नशे में थी। युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :कार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप