लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस के उप निरीक्षक पर हमला, लूट

By भाषा | Updated: September 7, 2021 20:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर दक्षिण दिल्ली के वसंत विहार क्षेत्र में बाइक पर सवार तीन हमलावरों ने दिल्ली पुलिस के एक उप निरीक्षक पर कथित तौर पर हमला किया और लूटा। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना शनिवार रात को हुई जब उप निरीक्षक कुणाल अपनी मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे।

कुणाल, दिल्ली पुलिस के द्वारका जिले के क्षेत्राधिकार में बिन्दापुर पुलिस थाने में तैनात हैं। वसंत विहार में कथित तौर पर उनके सिर पर कुछ हमलावरों ने हेलमेट से प्रहार किया और उनका बटुआ छीनकर ले गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एसआई ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसे बाइक सवार तीन लोगों ने पीटा और बटुआ लेकर भाग गए।

उन्होंने कहा कि एसआई को कोई चोट नहीं आई क्योंकि उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) इंगित प्रताप सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत अधिक खबरें

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं