लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने कहा- "पहलवानों को जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी"

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 29, 2023 12:31 IST

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद कल प्रदर्शनकारियों ने उन्माद में कानून तोड़ा, यही वजह है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर उनके प्रदर्शन को अधिसूचित स्थान रोक दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने कहा कि पहलवानों का प्रदर्शन अब तक सुचारू रूप से चल रहा था।पुलिस ने कहा कि कल प्रदर्शकारियों ने तमाम आग्रह और अनुरोध के बावजूद कानून का उन्मादी रूप से उल्लंघन करा।पुलिस ने ये भी कहा कि अतः चल रहे धरने को समाप्त कर दिया गया है।

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर पहलवानों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के साथ आयोजकों और उनके समर्थकों के खिलाफ दंगा करने और सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डालने के आरोप में रविवार को प्राथमिकी दर्ज की। 

इस बीच दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद कल प्रदर्शनकारियों ने उन्माद में कानून तोड़ा, यही वजह है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर उनके प्रदर्शन को अधिसूचित स्थान रोक दिया गया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि पहलवानों का प्रदर्शन अब तक सुचारू रूप से चल रहा था।

दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर लिखा, "कुश्ती पहलवानों का धरना और प्रदर्शन निर्बाध तरीके से जंतर मंतर की सूचित जगह पर चल रहा था। कल प्रदर्शकारियों ने तमाम आग्रह और अनुरोध के बावजूद कानून का उन्मादी रूप से उल्लंघन करा। अतः चल रहे धरने को समाप्त कर दिया गया है।" 

पुलिस ने आगे लिखा, "यदि कुश्ती पहलवान भविष्य में दोबारा धरने प्रदर्शन की अनुमति की अर्जी लगाते हैं, तो उन्हें जंतर-मंतर के अलावा अन्य उपयुक्त, सूचित स्थानों में से किसी जगह अनुमति दी जाएगी।"

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने उन्हें रविवार को सुरक्षा घेरा तोड़कर महिला 'महापंचायत' के लिए नये संसद भवन की ओर बढ़ने की कोशिश करने के बाद कानून-व्यवस्था के उल्लंघन को लेकर हिरासत में लिया था। पुलिस ने कहा कि जंतर-मंतर पर 109 प्रदर्शनकारियों सहित पूरी दिल्ली में 700 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए विनेश फोगाट ने कहा कि दिल्ली पुलिस को भारतीय कुश्ती महासंघ प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने में सात दिन लग गए थे, लेकिन उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने में सात घंटे भी नहीं लगे, जो 'शांतिपूर्वक' विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। देश के शीर्ष पहलवानों ने 23 अप्रैल को बृजभूषण को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अपना आंदोलन फिर से शुरू किया था। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :दिल्ली पुलिसरेसलिंगबृज भूषण शरण सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए