लाइव न्यूज़ :

होली पर कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी

By भाषा | Updated: March 29, 2021 12:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मार्च दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि गश्त बढ़ा दी गई है और होली पर कोरोना वायरस के मद्देनजर जारी किए गए दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मंगलवार को आदेश दिया था कि सार्वजनिक रूप से होली और नवरात्रि का जश्न नहीं मनाया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में रविवार को संक्रमण के 1,881 नए मामले सामने आए थे। दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी चिन्मय बिस्वाल ने कहा कि होली के दौरान गश्त बढ़ा दी गई है।

उन्होंने कहा, “जिले की पुलिस द्वारा संबंधित क्षेत्रों में पिकेट लगा दिए गए हैं। गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर ध्यान केंद्रित कर रही है और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”

बिस्वाल ने कहा, “इस साल होली पर सार्वजनिक रूप से इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है इसलिए कोरोना वायरस नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली पुलिस लोगों से अपने घर के भीतर परिजनों संग होली मनाने की अपील करती है।”

संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) मीनू चौधरी ने कहा, “मुख्य मार्गों और चौराहों पर विशेष जांच दल तैनात किए गए हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली में विभिन्न सड़कों और मुख्य चौराहों पर यातायात पुलिस के विशेष दल पीसीआर के साथ तैनात हैं।”

पुलिस ने कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों, लाल बत्ती का उल्लंघन करने वालों, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर, खतरनाक तरीके से और गति सीमा से अधिक पर गाड़ी चलाने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर लिए जाएंगे और तीन महीने के लिए निलंबित कर दिए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी