लाइव न्यूज़ :

JNU हिंसाः पांच जनवरी को कैंपस में घटना, दिल्ली पुलिस कर रही आइशी घोष से पूछताछ

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 13, 2020 17:22 IST

जेएनयू हिंसाः दिल्ली पुलिस दावा कर चुकी है ये पूरा मामला जेएनयू रजिस्ट्रेशन को लेकर हुआ। जेएनयू में विंटर रजिस्ट्रेशन का विरोध AISF, AISA, SFI और DSF वाले कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपांच जनवरी को हुए हमले के सिलसिले में सोमवार (13 जनवरी) को दिल्ली पुलिस जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष से पूछताछ कर रही है।दिल्ली पुलिस दावा किया है कि उसने नौ लोगों की पहचान की है, जिनसे हिंसा को लेकर जवाब मांगा गया है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) मे पांच जनवरी को हुए हमले के सिलसिले में सोमवार (13 जनवरी) को दिल्ली पुलिस जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष से पूछताछ कर रही है। बता दें, दिल्ली पुलिस दावा किया है कि उसने नौ लोगों की पहचान की है, जिनसे हिंसा को लेकर जवाब मांगा गया है। इसमें जेएनयूएसयू अध्यक्ष आइशी घोष सहित, चुनचुन कुमार, पंकज मिश्रा, भास्कर विजय, सुजेता तालुकदार, प्रिय रंजन, डोलन सामंता, योगेंद्र भारद्वाज (पीएचडी-संस्कृत), विकास पटेल का नाम शामिल है।

इधर, सोमवार को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम पांच जनवरी को कैंपस में हमले की जांच के लिए जेएनयू पहुंची। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिन नौ लोगों की पहचान की गई थी उसमें पंकज मिश्रा भी शामिल था और दिल्ली पुलिस ने अपनी पूर्व की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उसका नाम भी लिया था। वह भी जांच में शामिल हुआ। दिल्ली पुलिस दावा कर चुकी है ये पूरा मामला जेएनयू रजिस्ट्रेशन को लेकर हुआ। जेएनयू में विंटर रजिस्ट्रेशन का विरोध AISF, AISA, SFI और DSF वाले कर रहे हैं। AISF, AISA, SFI और DSF के लोग खुद तो रजिस्ट्रेशन का विरोध कर रहे हैं, साथ ही जो स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन करना चाह रहे हैं उनको धमका भी रहे हैं।

एक टीवी न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में नजर आए अक्षत अवस्थी और रोहित शाह को भी जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजे गए हैं। इसके अलावा पुलिस ने सोशल मीडिया पर हमले के साझा किए गए वीडियो में नकाबपोश युवती की पहचान कोमल शर्मा के तौर पर की है। वह चेक शर्ट पहनी हुई, हल्का ब्लू स्कार्फ लगाए हुए और हाथों में लाठी लिए हुई नजर आयी थी। 

पुलिस ने बताया कि दौलत राम कॉलेज की छात्रा कोमल शर्मा को भी जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा गया है। उसका फोन शनिवार रात से ही स्विच ऑफ है।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्ली पुलिसआईशी घोष
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए