लाइव न्यूज़ :

जामिया हिंसा: यूनिवर्सिटी के 10 स्टूडेंट को नोटिस, पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच SIT ने बुलाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2020 13:18 IST

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम विश्वविद्यालय परिसर पहुंची और छात्रों को नोटिस थमाए। जिन छात्रों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है, उनमें कुछ ऐसे भी छात्र हैं, जिन्हें घटना की रात हिरासत में लिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ की पहचान हाल में सामने आए सीसीटीवी के वीडियो क्लिप्स के जरिए की गयी है।अपराध शाखा की टीम के कुछ सदस्यों ने मंगलवार को पहली बार परिसर का दौरा किया।

दिल्ली पुलिस ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के 10 छात्रों को नोटिस भेजा है। पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच SIT ने बुलाया है। छात्रों से कहा गया है कि उनसे 15 दिसंबर की हिंसा के मामले में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम विश्वविद्यालय परिसर पहुंची और छात्रों को नोटिस थमाए। जिन छात्रों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है, उनमें कुछ ऐसे भी छात्र हैं, जिन्हें घटना की रात हिरासत में लिया गया था।

इसमें से कुछ की पहचान हाल में सामने आए सीसीटीवी के वीडियो क्लिप्स के जरिए की गयी है और कुछ ऐसे छात्र हैं, जो घटना के दिन घायल हो गए थे। पुलिस उपायुक्त (अपराध) राजेश देव के नेतृत्व में अपराध शाखा की टीम के कुछ सदस्यों ने मंगलवार को पहली बार परिसर का दौरा किया।

टीम के सदस्यों ने एक छात्र मोहम्मद मिनहाजुद्दीन से बात की। पुलिसिया कार्रवाई में मिनहाजुद्दीन की एक आंख की रोशनी चली गयी। बहरहाल, विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस की कार्रवाई के कारण संपत्ति को हुए नुकसान का एक आकलन कर उसका ब्यौरा मानव संसाधन विकास मंत्रालय को सौंप दिया है। 

टॅग्स :जामिया मिल्लिया इस्लामियानागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टदिल्लीगृह मंत्रालयअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब