लाइव न्यूज़ :

भीड़ से घिरे दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ने आत्मरक्षा में जमीन पर चलाई गोली, एक महिला घायल

By भाषा | Updated: November 26, 2020 20:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली में भीड़ द्वारा घेरे जाने और थप्पड़ मारे जाने के बाद दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि कांस्टेबल कार-पार्किंग को लेकर पड़ोसी के साथ हुए झगड़े के संबंध में बुजुर्ग दंपति की शिकायत पर वहां गया था।

उन्होंने बताया कि कांस्टेबल ने चार गोलियां चलाईं जिनमें से एक गोली मधु (40) नाम की एक महिला के पैर के अंगुठे में लगी।

पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात रोहिणी के बुगुर्ज दंपति की शिकायत पर कांस्टेबल पुनीत शर्मा वहां गए थे। बुजुर्ग दंपति बिल्डिंग के भूतल पर रहता है।

पुलिस ने कहा कि शिकायत के अनुसार, पहली मंजिल पर रहने वाले पड़ोसी ने दंपति के गेट के आगे अपनी कार खड़ी कर दी जिससे उन्हें आने-जाने में दिक्कत होने लगी। कांस्टेबल के वहां पहुंचने पर पहली मंजिल के पड़ोसी उससे बहस करने लगे। पास में ही रहने वाले पड़ोसी के अन्य रिश्तेदार भी कांस्टेबल से झगड़ने लगे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कांस्टेबल ने जब उनसे वाहन हटाने को कहा तो उनके रिश्तेदार ने धमकी दी और डराने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि शर्मा के बार-बार अनुरोध करने के बावजूद पड़ोसी और उसके रिश्तेदार कांस्टेबल से झगड़ते रहे, उनमें से एक ने उन्हें थप्पड़ मारा और उनके साथ बदसलूकी की। उन्होंने शर्मा पर शराब के नशे में होने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि बाद में हुए मेडिकल जांच में पता चला कि शर्मा नशे में नहीं थे। पड़ोसी के रिश्तेदारों ने कांस्टेबल से उनका मोबाइल, कार की चाभी और सर्विस रिवाल्वर भी छीनने का प्रयास किया।

अधिकारी ने बताया कि जब वे उनपर हावी हो गए तो कांस्टेबल ने आत्मरक्षा में जमीन पर गोलियां चलाईं, उनमें से एक गोली महिला के पैर के अंगूठे में लगी। उसे तुरंत बीएसए अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल वहां से किसी तरह भागने में कामयाब रहा और वापस आकर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

रोहिणी के पुलिस उपायुक्त पी. के. सिंह ने कहा कि आरोपियों ने जानबूझ कर पुलिसकर्मी के काम में बाधा डालने का प्रयास किया। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर