लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने बताई हिंसा की पूरी कहानी, कहा- किसान नेताओं ने किया विश्वासघात, 394 पुलिसकर्मी घायल

By अमित कुमार | Updated: January 27, 2021 20:53 IST

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने हिंसा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात रखी है। नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की वजह से किसानों ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकाला था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने इस मामले में किसान नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस के साथ किसानों की झड़प हुई और हिंसा ने विशाल रूप ले लिया।

Farmers Protest Violence:दिल्ली पुलिस आयुक्त एस.एन. श्रीवास्तव ने हिंसा पर कहा कि किसान नेताओं ने हमारी शर्तें न मानकर हमारे साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस किसी को भी बख्शेगी नहीं। किसान संगठनों के सभी नेताओं से भी पूछताछ की जायेगी। 308 टिव्टर हैंडल पकड़े गये थे जो पाकिस्तान से बनाए गए थे। 

उन्होंने बताया कि किसानों ने कल पुलिस के द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए पुलिस बैरिकेड तोड़कर हिंसक घटनाएं की। कुल मिलाकर 394 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और कुछ पुलिसकर्मी ICU में भी है। इस हिंसा को लेकर अब तक 19 लोग गिरफ्तार कर चुके हैं। 50 से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी जांच में कई और नाम भी निकल कर आयेंगे। 

गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा के संबंध में उच्चतम न्यायालय में दो याचिकाएं दाखिल की गईं। एक याचिका में जांच के लिए आयोग के गठन का अनुरोध किया गया है, जबकि दूसरी याचिका में मीडिया को निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि वह बिना सबूत के किसी किसान को ‘आतंकवादी’ नहीं करार दे। केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के पक्ष में मंगलवार को हजारों की संख्या में किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली थी, लेकिन कुछ ही देर में दिल्ली की सड़कों पर अराजकता फैल गई। 

कई जगह प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के अवरोधकों को तोड़ दिया। पुलिस के साथ भी उनकी झड़प हुई। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने वाहनों में तोड़ फोड़ की और लाल किले पर एक धार्मिक ध्वज लगा दिया था। अधिवक्ता और याचिकाकर्ता विशाल तिवारी द्वारा दाखिल याचिका में हिंसा और 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के लिए जिम्मेदार लोगों अथवा संगठनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के वास्ते संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसभारतदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग