लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के पुलिस आयुक्त ने रात्रिकर्फ्यू की समीक्षा के लिए विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया

By भाषा | Updated: April 14, 2021 21:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल दिल्ली के पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने शहर में लगाये गये रात्रिकर्फ्यू की समीक्षा करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंगलवार रात को दौरे के दौरान श्रीवास्तव ने बाजारों , धार्मिक स्थलों, जरूरी वाहनों की आवाजाही आदि का मुआयना किया।

पुलिस प्रमुख ने क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ संवाद किया एवं उन्हें कोविड-19 प्रोटोकॉल को लागू करने के साथ ही अपनी सुरक्षा पर ध्यान की सलाह दी।

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि वह उल्लंघनकर्ताओं के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है एवं उसने रात्रि कर्फ्यू आदेश का उल्लंघन करने को लेकर बुधवार तक 18329 लोगों के विरूद्ध एहतियाती कार्रवाई के अलावा कुल 2044 मामले भादंसं एवं अन्य कानूनों के तहत दर्ज किये।

उसने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर 10 मार्च से अबतक 42,577 पर जुर्माना लगाया गया है।

बयान के अनुसार आयुक्त ने खान मार्केट, निजामुद्दीन, लाजपत नगर, कालकाजी, हौजखास, एम्स के समीप अरविंदो मार्ग चौकी , राजौरी गार्डन, जखीरा फ्लाईओवर, झंडेवालान मंदिर, पहाड़गंज मार्केट, दिल्ली गेट और तुर्कमान गेट क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए शहर में रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक का रात्रिकर्फ्यू लगाने की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर