लाइव न्यूज़ :

AAP विधायक नरेश यादव के काफिले पर फायरिंग करने वाला शख्स हिरासत में, पुलिस ने बताया क्यों हुआ हमला

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 12, 2020 09:20 IST

विधायक नरेश यादव पर हमला होने के बाद आप नेता संजय सिंह ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। संजय सिंह ट्वीट करते हुए लिखा है, ''महरौली विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला, अशोक मान की सरेआम हत्या। ये है दिल्ली में कानून का राज, मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे नरेश यादव।''

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने दावा किया कि पार्टी स्वयंसेवक अशोक मान की हमले में मौत हो गई। नरेश यादव ने हमले के बाद कहा, हम भगवान के दर्शन करके वापिस आ रहे थे। फोर्टिस अस्पताल के पास रेड लाइट पर रुके,तभी पीछे से गोलियां चली, इसमें 2 लोगों को गोली लगी।

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ गांव में आप विधायक नरेश यादव के काफिले पर मंगलवार देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाईं जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा है कि ये आपसी रंजिश का मामला हो सकता है। इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। जांच की जा रही है। 

पुलिस ने बताया कि नवनिर्वाचित विधायक और उनके समर्थक विधायक के निर्वाचन क्षेत्र महरौली में एक मंदिर में पूजा-अर्चना कर लौट रहे थे। सूत्रों के अनुसार महरौली के विधायक के काफिले पर सात गोलियां चलाई गईं। 

पुलिस ने बताया कि घटना में घायल हुए एक व्यक्ति को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने दावा किया कि पार्टी स्वयंसेवक अशोक मान की हमले में मौत हो गई। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ महरौली से विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला अशोक मान की सरेआम हत्या... मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे नरेश यादव।’’ 

आप के सोशल मीडिया प्रभारी अंकित लाल ने ट्वीट किया, ‘‘ आप विधायक नरेश यादव और उनके समर्थकों के काफिले पर गोलियां चलाई गईं... दूसरी कार में सवार बदमाशों ने फोर्टिस के पास उनपर गोलियां चलाई। एक व्यक्ति की मौत और एक घायल। पुलिस मौके पर मौजूद है।’’ थोड़ी देर बाद उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ काफिले पर पीछे से हमला हुआ था। दो साथियों को गोली लगी। इस हमले में अशोक मान जी की मौत हो गयी, हरेंद्र जी घायल हैं। हरेंद्र जी के पैर में गोली लगी है और वह फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। वह खतरे से बाहर हैं।’’ 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीदिल्ली पुलिसदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर