लाइव न्यूज़ :

प्याज के साथ पेट्रोल ने भी तोड़ा रिकॉर्ड, दिल्ली में 75 रुपये

By भाषा | Updated: December 9, 2019 17:28 IST

नौ नवंबर के बाद से पेट्रोल के दाम चढ़ रहे हैं। इसका एक कारण डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर भी रहा है। इसी प्रकार, सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठान पर पहले के बाद डीजल 67 रुपये लीटर तक चला गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपेट्रोल की कीमत सोमवार को 75 रुपये लीटर पर पहुंच गयी। तेल कंपनियों ने उत्पादन की बढ़ती लागत को पूरा करने के लिये ईंधन के दाम बढ़ाये हैं।

पेट्रोल की कीमत सोमवार को 75 रुपये लीटर पर पहुंच गयी। एक साल से अधिक समय में यह पहला मौका है जब तेल का दाम 75 रुपये लीटर पर पहुंचा है। तेल कंपनियों ने उत्पादन की बढ़ती लागत को पूरा करने के लिये ईंधन के दाम बढ़ाये हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों की दैनिक मूल्य अधिसूचना के अनुसार सोमवार को पेट्रोल का दाम 5 पैसे प्रति लीटर और डीजल 10 पैसे लीटर बढ़ा है। इस वृद्धि के बाद राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 75 रुपये और डीजल 66.04 रुपये लीटर पर पहुंच गया। ईंधन के दाम में नौ नवंबर के बाद से एक दिन छोड़कर लगातार वृद्धि हो रही है।

कुल मिलाकर पिछले महीने पेट्रोल 2.30 रुपये लीटर महंगा हुआ है। हालांकि, डीजल कुछ नरम हुआ और 65-66 रुपये प्रति लीटर के दायरे में रहा। सऊदी अरब के तटों पर स्थित बड़े तेल संयंत्र पर सितंबर के मध्य में हमले के बाद ईंधन के दाम में तेजी आयी थी। उस समय केवल दो सप्ताह में पेट्रोल 2.5 रुपये लीटर चढ़ा था। हालांकि, उसके बाद कीमतों में नरमी आयी और दिल्ली में यह 74.61 रुपये लीटर से घटकर 72.60 रुपये लीटर पर आ गया।

नौ नवंबर के बाद से पेट्रोल के दाम चढ़ रहे हैं। इसका एक कारण डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर भी रहा है। इसी प्रकार, सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठान पर पहले के बाद डीजल 67 रुपये लीटर तक चला गया था। लेकिन उसके बाद उसमें नरमी आयी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन के दाम में बदलाव और रुपया-डॉलर विनिमय दर में बदलाव के आधार पर पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में दैनिक आधार पर संशोधन किया जाता है।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 1 अप्रैल को राहत या झटका? अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले पढ़ लें पेट्रोल-डीजल के रेट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर