लाइव न्यूज़ :

दिसंबर में एक हजार करोड़ की शराब गटक गए दिल्लीवाले, 31 तारीख का निकाला जा रहा डेटा

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 3, 2020 10:27 IST

आबकारी विभाग के सूत्रों के मुताबिक शराब पर कर करीब 48 प्रतिशत होता है। इस लिहाज से इस दिसंबर में करीब एक हजार करोड़ की शराब की बिक्री का अनुमान लगाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के मुताबिक कि आयातित शराब के कुछ लोकप्रिय ब्रांडों की कीमतों में कमी करने के आबकारी विभाग के फैसले के बाद इसकी कमाई में बढ़ोतरी हुई है।दिल्ली में 2018 के आखिरी महीने में 460 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। 

साल 2019 के आखिरी महीने दिसंबर में एक हजार करोड़ रुपए की शराबदिल्लीवाले पी गए हैं। आबकारी विभाग के सूत्रों ने ऐसा दावा किया है। हालांकि अभी इस बात का आकलन नहीं हो पाया है कि साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर 2019 को शराब की कितनी बोतलों की बिक्री हुई है। आबकारी विभाग इसका भी डेटा निकाले में लगी हुई है। सूत्रों के मुताबिक इस बार दिसंबर में आबकारी विभाग को कुल राजस्व 465 करोड़ मिला है। जबकि 2018 के आखिरी महीने में 460 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। 

आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने कहा है कि इस राशि की गणना वेंडरस, होटल और बार को दी जाने वाली शराब के आधार पर की जाती है। सरकारी और निजी दुकानों की बात करें तो दिल्ली में 864 शराब की दुकानों का एक नेटवर्क है। जबकि 951 होटल, बार और क्लबों के पास ग्राहकों को शराब सर्व करने का लाइसेंस है। ये डेटा इसी के आधार पर तय किया जाता है। 

दिलचस्प बात यह है कि 1901 के बाद दूसरी बार दिसंबर 2019 सबसे ठंडा महीना था और इस महीने में  रिकॉर्ड तौर बिक्री होने का आबकारी विभाग को पूरा भरोसा था। 

सूत्रों के मुताबिक कि आयातित शराब के कुछ लोकप्रिय ब्रांडों की कीमतों में कमी करने के आबकारी विभाग के फैसले के बाद इसकी कमाई में बढ़ोतरी हुई है। नवंबर 2019 में उत्पाद शुल्क विभाग ने विदेशी शराब के लगभग 10 ब्रांडों की कीमतों में 20-25% की कमी की थी।

आबकारी विभाग के सूत्रों के मुताबिक शराब पर कर करीब 48 प्रतिशत होता है। इस लिहाज से इस दिसंबर में करीब एक हजार करोड़ की शराब की बिक्री का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि यह रिकॉर्ड आबकारी विभाग नहीं रखता है। विभाग केवल इस बात का रिकॉर्ड रखता है कि उसे उत्पाद ड्यूटी के रूप में कितना राजस्व मिला है। दिसंबर में शराब से राजस्व बढ़ता है।

टॅग्स :दिल्लीशराब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी