लाइव न्यूज़ :

सभापति वेंकैया नायडू से मिलने पहुंचे विपक्षी नेता, संजय राउत बोले- प्राइवेट लोगों ने मार्शल की ड्रेस में सांसदों पर हमले की कोशिश की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2021 14:38 IST

कल की घटना से अवगत करवाते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने सभापति नायडू से कहा कि, 'हमने कल लोकतंत्र की हत्या होते देखी, राज्यसभा में कल जिस तरह से प्राइवेट लोगों ने मार्शल की ड्रेस में आकर हमारे सांसदों पर हमला करने की कोशिश की. ये मार्शल नहीं थे, संसद में मार्शल लॉ लगाया गया था.'

Open in App

विपक्ष के नेताओं ने राज्यसभा में बीते दिन 'प्राइवेट मार्शलों' द्वारा सांसदों के साथ मारपीट और बदसलूकी के मामले में राज्यसभा सभापति एम. वेंकैया नायडू से मुलाकात की. इनमें कांग्रेस, शिवसेना, द्रमुक, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, भाकपा, आईयूएमएल और मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल सहित तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने सभापति वेंकैया नायडू से मुलाकात की और उन्हें 'कल की घटना'  से अवगत करवाया.

घटना से अवगत करवाते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने सभापति नायडू से कहा कि, 'हमने कल लोकतंत्र की हत्या होते देखी, राज्यसभा में कल जिस तरह से प्राइवेट लोगों ने मार्शल की ड्रेस में आकर हमारे सांसदों पर हमला करने की कोशिश की. ये मार्शल नहीं थे, संसद में मार्शल लॉ लगाया गया था.'

शिवनेता नेता राउत ने कहा कि सदन में विधेयक पारित करने के दौरान सुरक्षा मार्शलों को बुलाया गया था. क्या आप हमें डराना चाहते हैं? आज हम खड़गे जी के कक्ष में बैठक करेंगे और तय करेंगे कि क्या करना है? इसके बाद संजय राउत ने कहा कि, विपक्ष एकजुट है.

वहीं दूसरी ओर 'लोकतंत्र की हत्या' का मामला संसद से सड़क तक गूंजा. इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं ने सदन से विजय चौक तक विरोध मार्च निकाला और सदन की कार्यवाही बंद होने पर इसे लोकतंत्र की हत्या बताया. 

इस मामले में राहुल गांधी ने कहा कि, ये भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में पहला मौक है जब बाहर से लोगों को बुलाकर संसद में सांसदो को पीटा गया और उनके साथ बदसलूकी की घई. राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा, वाइस चैयरमेन कह रहे हैं कि सदन नहीं चलने दिया जा रहा है. पिछले दिनों में सदन क्यों नहीं चलाया. सभापति को दुख होता तो वे सदन चलाते. उनकी जिम्मेदारी सदन की कार्यवाही को चलाना है. लेकिन इसका क्या जवाब है. 

टॅग्स :राज्य सभाराहुल गांधीसंजय राउतएम. वेकैंया नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप