लाइव न्यूज़ :

Delhi Pollution: केंद्र अपने कर्मचारियों के 'वर्क फ्रॉम होम' के पक्ष में नहीं, सुप्रीम कोर्ट से कहा- इससे खास असर नहीं पड़ेगा

By विनीत कुमार | Updated: November 17, 2021 11:39 IST

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने कहा है कि वह अपने कर्मचारियों को घर से काम करने देने के पक्ष में नहीं है। केंद्र ने कहा है कि वह अपने कर्मचारियों को 'कारपूलिंग' का सुझाव दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- वर्क फ्रॉम होम से प्रदूषण पर खास असर नहीं पड़ेगा।केंद्र के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों के गाड़ियों की संख्या कुल गाड़ियों के मुकाबले काफी कम है।केंद्र ने कहा कि वह अपने कर्मचारियों को कारपूलिंंग के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में बढ़े प्रदूषण के बाद सरकारी कर्मचारियों के घर से काम करने संबंधी कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) के निर्देश पर केंद्र ने अनिच्छा जताई है। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि इससे प्रदूषणा पर कोई खास असर नहीं होगा।

केंद्र का 'कारपूलिंग' पर जोर

सुप्रीम कोर्ट को दिए हलफनामे में केंद्र ने कहा कि वह अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए नहीं कहना चाहता है। इसकी बजाय उसने कर्मचारियों को एक दूसरे की कार शेयर (कारपूलिंग) का सुझाव दिया है ताकि सड़कों पर गाड़ियों की संख्या कम हो सके।

केंद्र ने साथ ही कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही गाड़ियों की संख्या राष्ट्रीय राजधानी में कुल गाड़ियों के मुकाबले बेहद कम है और इन्हें रोकने से दिल्ली की हवा की गुणवत्ता पर कोई बड़ा असर नहीं होगा।

'वर्क फ्रॉम होम' पर कोर्ट में क्या कहा गया?

सरकार की ओर से सोलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, 'हमने पहले कहा है कि कोविड की वजह से काफी काम प्रभावित हुई है। दिल्ली-एनसीआर में केंद्रीय कर्मचारियों से जुड़ी गाड़ियों की संख्या बहुत अधिक नहीं है। वर्क फ्रॉम होम में फायदे से ज्यादा नुकसान है...इसका असर बहुत कम होगा। हमने कारपूलिंग की सलाह दी है।'

इस पर चीफ जस्टिस एनवी रमण ने पूछा, 'क्या आप केंद्रीय कर्मचारियों की ठीक संख्या जानते हैं?'

तुषार मेहता ने इसके जवाब में कहा, 'हमारे पास ठीक संख्या नहीं है लेकिन ये नगण्य है। अन्य गाड़ियों से ये कम होगा। किसी भी आदेश का पूरे देश पर असर होगा।'

कोर्ट ने पहले वर्क फ्रॉम होम की दी थी सलाह

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पिछली सुनवाई में केंद्र और राज्यों को कम से कम एक हफ्ते के लिए वर्क फ्रॉम होम पर विचार करने को कहा था। कोर्ट ने जोर देकर कहा था कि कारखानों, परिवहन, धूल और पराली जलाना प्रदूषण की मुख्य वजहें हैं।

शीर्ष अदालत लगातार अधिकारियों को तत्काल कदम उठाने के लिए कह रही है क्योंकि उत्तर भारत के कई राज्यों में प्रदूषण की वजह से स्थिति बेहद खराब है। दूसरी ओर पराली जलाने के मुद्दे पर आलोचनाओं का शिकार हो रही पंजाब सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उसे केंद्र से वित्तीय सहायता की जरूरत होगी।

दूसरी ओर मंगलवार रात CAQM ने कई दिशा-निर्देश जारी करते हुए दिल्ली-एनसीआर में स्कूल कॉलेज को बंद करने के निर्देश दिए। साथ ही सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह भी जारी की गई। CAQM की ओर से निजी कंपनियों को भी इसे बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही गई। वहीं, कुछ अपवादों को छोड़ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में निर्माण कार्य पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए। 

टॅग्स :दिल्ली प्रदूषणदिल्ली-एनसीआरसुप्रीम कोर्टदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया