लाइव न्यूज़ :

नेशनल हेरल्ड मामलाः ईडी ने कार्यालय को सील किया, एजेंसी ने कहा- अनुमति के बिना परिसर को नहीं खोले, जानें सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 3, 2022 18:54 IST

नेशनल हेरल्ड का प्रकाशन एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) द्वारा किया जाता है और इसकी मूल कंपनी ‘यंग इंडियन’ है। संघीय एजेंसी के अधिकारियों ने मध्य दिल्ली में आईटीओ पर बहादुर शाह जफर मार्ग पर ‘हेरल्ड हाउस’ में स्थित नेशनल हेरल्ड के कार्यालय पर छापा मारा।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यालय ‘एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड’ के नाम पर पंजीकृत है। एजेएल को 2001-02 और 2010-11 के बीच 90 करोड़ रुपये का ऋण दिया था।एजेएल के शेयर यंग इंडियन को आवंटित किए गए थे।

नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय ने कड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने नेशनल हेरल्ड कार्यालय को सील करते हुए निर्देश दिया कि एजेंसी की अनुमति के बिना परिसर को नहीं खोला जाए। इस बीच कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात दिया गया है।

दिल्ली में AICC मुख्यालय के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती हुई है। पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। ईडी ने धनशोधन मामले की जांच के तहत कांग्रेस के स्वामित्व वाले ‘नेशनल हेरल्ड’ समाचार पत्र के मुख्यालय और 11 अन्य स्थानों पर छापेमारी की थी। 

छापेमारी कांग्रेस अंतरिम प्रमुख सोनिया गांधी से पूछताछ के एक सप्ताह बाद की गई है। अधिकारियों ने बताया कि धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत छापे मारे जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाने के लिए अतिरिक्त सबूत एकत्र किए जा सकें कि धन का लेन-देन किसके बीच हुआ।

मामले में विभिन्न लोगों से हालिया पूछताछ के बाद ईडी को मिले नए सबूतों के मद्देनजर कार्रवाई की जा रही है। जांच एजेंसी ने यहां अपने मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके सांसद बेटे राहुल से पूछताछ के बाद यह छापेमारी की है।

सोनिया गांधी से जहां पिछले महीने तीन चरणों में 11 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी, वहीं जून में राहुल गांधी से ईडी ने पांच दिन तक, विभिन्न अंतराल पर, 50 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। ईडी ने मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन बंसल जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से भी अप्रैल में पूछताछ की थी।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :नेशनल हेराल्डप्रवर्तन निदेशालयसोनिया गाँधीराहुल गांधीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी