लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के नरेला में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कम से कम दो की मौत

By विनीत कुमार | Updated: November 1, 2022 12:53 IST

दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को प्लास्टिक का सामान बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई। इस घटना में कम से कम दो लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को प्लास्टिक का सामान बनाने वाली फैक्ट्री में आग।आग लगने की घटना में कम से कम दो लोगों की मौत की आशंका है, कुछ घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।हादसे की सूचना के बाद मौके पर अग्निशमन की 10 गाड़ियां भेजी गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश हो रही है।

नई दिल्ली: दिल्ली के नरेला में मंगलवार की सुबह प्लास्टिक का सामान बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग जाने की घटना में कम से कम दो लोगों की मौत की आशंका है। जबकि कई लोगों की झुलसने की खबर हैं। कुछ  लोगों के अभी भी अंदर फंसे होने की सूचना है। पुलिस के हवाले से ये जानकारी सामने आई है।

हादसे की सूचना के बाद मौके पर आनन-फानन में अग्निशमन की 10 गाड़ियां भेजी गई हैं। दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री की पहली और दूसरी मंजिल पर आग लगी है। अधिकारियों के अनुसार सुबह नौ बजकर 35 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार कुछ बाहर निकाले गए लोग मामूली रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत स्थिर है। फिलहाल आग की इस घटना में मारे गए लोगों की पहचान नहीं हो सकी है।

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। माना जा रहा है कि 8 से 10 लोग अभी अंदर फंसे हो सकते हैं। इससे पहले इसी साल सितंबर में भी नरेला औद्योगिक क्षेत्र के एक कारखाने में आग लगने की घटना सामने आई थी। दमकल की 10 गाड़ियों को भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया।

टॅग्स :दिल्ली समाचारअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

भारतत्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग पर पाया गया काबू, बाल-बाल बचे यात्री

भारततिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, वीडियो में दिखा भयावह मंजर

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार