दिल्ली नगर निगम उपचुनाव 2025ः 12 सीट पर 30 नवंबर को मतदान, देखिए किस-किस वार्ड में पड़ेंगे वोट, सीएम रेखा गुप्ता और सांसद कमलजीत सहरावत कर रही थीं प्रतिनिधित्व

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2025 15:05 IST2025-10-28T15:04:32+5:302025-10-28T15:05:35+5:30

Delhi Municipal Corporation by-elections 2025: उपचुनाव मुंडका, शालीमार बाग-बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका-बी, दिचाऊं कलां, नारायणा, संगम विहार-ए, दक्षिण पुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर में होंगे।

Delhi Municipal Corporation by-elections 2025 Voting 12 seats on November 30 see which wards will vote CM Rekha Gupta and MP Kamaljeet Sehrawat representing | दिल्ली नगर निगम उपचुनाव 2025ः 12 सीट पर 30 नवंबर को मतदान, देखिए किस-किस वार्ड में पड़ेंगे वोट, सीएम रेखा गुप्ता और सांसद कमलजीत सहरावत कर रही थीं प्रतिनिधित्व

file photo

Highlightsमतदान 30 नवंबर को सुबह साढ़े सात बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक बिना किसी विराम के होगा। शालीमार बाग-बी वार्ड का प्रतिनिधित्व पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पार्षद के रूप में करती थीं।कमलजीत सहरावत के पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से निर्वाचित होने के बाद खाली हो गया था।

Delhi: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्ड के लिए उपचुनाव 30 नवंबर को होंगे। दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को यह घोषणा की। नामांकन की प्रक्रिया तीन नवंबर से शुरू होगी। मतदान 30 नवंबर को सुबह साढ़े सात बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक बिना किसी विराम के होगा।

आयोग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर होगी और नामांकन पत्रों की जांच 12 नवंबर को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 15 नवंबर होगी।

उपचुनाव मुंडका, शालीमार बाग-बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका-बी, दिचाऊं कलां, नारायणा, संगम विहार-ए, दक्षिण पुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर में होंगे। शालीमार बाग-बी वार्ड का प्रतिनिधित्व पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पार्षद के रूप में करती थीं।

जबकि द्वारका-बी वार्ड भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) नेता कमलजीत सहरावत के पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से निर्वाचित होने के बाद खाली हो गया था। शेष वार्ड भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा पार्षदों द्वारा फरवरी में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने और विधायक बनने के बाद खाली हुए हैं।

Web Title: Delhi Municipal Corporation by-elections 2025 Voting 12 seats on November 30 see which wards will vote CM Rekha Gupta and MP Kamaljeet Sehrawat representing

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे