लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवेः बिहार एसओजी की गाड़ी पलटी, हादसे में सब इंस्पेक्टर मुकुंद मुरारी और कांस्टेबल विकास कुमार की जान गई, 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

By मुकेश मिश्रा | Updated: May 28, 2025 17:21 IST

Delhi-Mumbai Expressway: हादसे में घायल चार पुलिसकर्मियों सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार, कांस्टेबल जीवधारी कुमार, मिथिलेश पासवान और रंजन कुमार शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरतलाम के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।चिकित्सकों की टीम घायलों के इलाज में जुटी हुई है।मृतक पुलिसकर्मियों के परिवारों को सूचना दे दी गई है।

रतलामः दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर एक दुखद सड़क हादसे में बिहार पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के दो जवानों की मौत हो गई। औद्योगिक थाना क्षेत्र में घटित इस हादसे में सब इंस्पेक्टर मुकुंद मुरारी और कांस्टेबल विकास कुमार की जान चली गई, जबकि चार अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बिहार पुलिस की एसओजी टीम गुजरात के सूरत में एक विशेष ऑपरेशन के लिए स्कॉर्पियो वाहन से जा रही थी। वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दो अनुभवी पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल पुलिसकर्मियों की स्थिति

हादसे में घायल चार पुलिसकर्मियों सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार, कांस्टेबल जीवधारी कुमार, मिथिलेश पासवान और रंजन कुमार शामिल हैं। रतलाम के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत अत्यधिक गंभीर होने के कारण उसे बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए इंदौर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में रेफर किया गया है। चिकित्सकों की टीम घायलों के इलाज में जुटी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही रतलाम के एसपी अमित कुमार और एएसपी राकेश खाखा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। औद्योगिक थाना पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पड़ताल के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। बिहार पुलिस मुख्यालय से तीन डीएसपी स्तर के अधिकारियों को समन्वय और आवश्यक कार्रवाई के लिए इंदौर भेजा गया है। मृतक पुलिसकर्मियों के परिवारों को सूचना दे दी गई है।

सड़क सुरक्षा पर सवाल

यह घटना एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार की समस्या को उजागर करती है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे हादसे चिंता का विषय हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ड्राइवर प्रशिक्षण और सड़क सुरक्षा नियमों के सख्त पालन की आवश्यकता है।

टॅग्स :बिहारपटनामध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"