लाइव न्यूज़ :

Delhi Monsoon 2020: भारी बारिश के बाद दिल्ली में यमुना का जलस्तर चेतावनी निशान के पास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2020 19:17 IST

राजधानी दिल्ली में हुई भारी बारिश के बाद इंद्रप्रस्थ इलाके और कालीबाड़ी में जलभराव हुआ। पुराने रेल पुल पर शाम में पांच बजे जलस्तर 204.41 मीटर था जबकि सुबह नौ बजे जलस्तर 204.30 मीटर था। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे यह 203.77 मीटर पर था।

Open in App
ठळक मुद्देपुराने रेल पुल पर शाम में पांच बजे जलस्तर 204.41 मीटर था जबकि सुबह नौ बजे जलस्तर 204.30 मीटर था।हथिनीकुंड बैराज से मंगलवार को और पानी छोड़े जाने की वजह से जल स्तर बढ़ गया। अधिकारी ने बताया कि बैराज से पानी राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने में आमतौर पर दो से तीन दिन लगते हैं। इससे ही दिल्ली को पेयजल मिलता है।

नई दिल्लीः दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर शुक्रवार को 204.41 मीटर तक पहुंच गया जो चेतावनी के निशान 204.50 मीटर के बहुत निकट है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण नदी के जलस्तर में वृद्धि हुयी है। सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ पुराने रेल पुल पर शाम में पांच बजे जलस्तर 204.41 मीटर था जबकि सुबह नौ बजे जलस्तर 204.30 मीटर था।

बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे यह 203.77 मीटर पर था। उन्होंने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से मंगलवार को और पानी छोड़े जाने की वजह से जल स्तर बढ़ गया। मंगलवार शाम पांच बजे प्रवाह दर 36,557 क्यूसेक थी। पिछले तीन दिनों में यह सर्वाधिक है। अधिकारी ने बताया कि बैराज से पानी राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने में आमतौर पर दो से तीन दिन लगते हैं। इससे ही दिल्ली को पेयजल मिलता है।

हथिनीकुंड बैराज से शुक्रवार शाम चार बजे 13,871 क्यूसेक की दर से पानी यमुना में छोड़ा गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘ पिछले दो दिनों में प्रवाह दर 10,000 क्यूसेक से 25,000 क्यूसेक के बीच रही है, जो बहुत अधिक नहीं है। इसलिए, नदी के जलस्तर के नीचे आने की संभावना है।’’

एक क्यूसेक 28.32 लीटर प्रति सेकंड के बराबर होता है। नदी का जलस्तर सोमवार को 204.38 मीटर था, जो कि खतरे के निशान 205.33 मीटर से नीचे है। अधिकारी के अनुसार यदि जलग्रहण क्षेत्र में बारिश जारी रहती है तो जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है। सामान्य तौर पर हथिनीकुंड बैराज में प्रवाह दर 352 क्यूसेक होती है लेकिन जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ा दी जाती है।

गत वर्ष 18-19 अगस्त को प्रवाह दर 8.28 लाख क्यूसेक तक पहुंच गई थी और यमुना नदी का जलस्तर 206.60 मीटर पर पहुंच गया था, जो खतरे के निशान 205.33 से ऊपर है। निचले इलाकों में पानी भरने के बाद दिल्ली सरकार ने बचाव और राहत अभियान शुरू किया था।

वहीं 1978 में यह नदी अब तक के रिकॉर्ड जलस्तर 207.49 तक पहुंच गई थी। इसके बाद 2013 में जलस्तर 207.32 मीटर दर्ज किया गया। दिल्ली के जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि सरकार बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। 

टॅग्स :दिल्लीबाढ़दिल्ली सरकारभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब