लाइव न्यूज़ :

G20 Summit: दिल्ली मेट्रो ने दी अहम जानकारी, इन स्टेशनों से सुबह 4 बजे ही शुरू हो जाएगी मेट्रो सेवा, जानिए डिटेल्स

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 6, 2023 14:43 IST

डीएमआरसी ने एक बयान में कहा कि दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर ट्रेन सेवाएं तीन दिन यानी आठ, नौ और 10 सितंबर को टर्मिनल स्टेशनों से सुबह चार बजे से शुरू होंगी। सुबह छह बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेन चलेंगी।

Open in App
ठळक मुद्दे जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां युद्धस्तर परदिल्ली मेट्रो ने एक अहम जानकारी साझा कीआठ से 10 सितंबर तक सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से ट्रेन सेवा सुबह चार बजे शुरू होगी

G20 Summit: राजधानी दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर हैं। इसे लेकर दिल्ली मेट्रो ने एक अहम जानकारी साझा की है। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि जी20 शिखर सम्मेलन को देखते हुए आठ से 10 सितंबर तक दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से ट्रेन सेवा सुबह चार बजे शुरू होगी। 

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बताया कि इसके अलावा, उच्चतम न्यायालय, पटेल चौक और आर के आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा आठ सितंबर सुबह चार बजे से 11 सितंबर दोपहर तक बंद रहेगी। उन्होंने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन के लिए ड्यूटी देने वाले अधिकारियों, सुरक्षा, कानून और व्यवस्था, यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात लोगों और पुलिस जवान और अन्य सहायक एजेंसियों के कर्मचारियों की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है।

जी20 शिखर सम्मेलन नौ से 10 सितंबर तक प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र ‘भारत मंडपम’ में आयोजित होगा। डीएमआरसी ने एक बयान में कहा कि दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर ट्रेन सेवाएं तीन दिन यानी आठ, नौ और 10 सितंबर को टर्मिनल स्टेशनों से सुबह चार बजे से शुरू होंगी। उन्होंने बताया कि सुबह छह बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेन चलेंगी और इसके बाद सामान्य दिनों की समय सारिणी के अनुसार ट्रेन चलेंगी।

बता दें कि जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान आतंकी संगठन किसी नापाक मंसूमें में कामयाब न हो पाएं इसके लिए राजधानी दिल्ली को एक अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। सुरक्षा में कम से कम 130,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। भारत 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेताओं की मेजबानी करने जा रहा है।  इसके लिए भारतीय सेना, एनएसजी, स्पेशल फोर्सेज, केंद्रीय अर्धसैनिक बल, वायुसेना और तमाम एंजेंसियों ने ऐसी पुख्ता तैयारी की है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता।

जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी की सुरक्षा लगभग 130,000 सुरक्षाकर्मियों द्वारा की जाएगी, जिसमें 80,000 दिल्ली पुलिस के जवान भी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय बलों के लगभग 45,000 कर्मी विशेष नीले रंग की पोशाक में में होंगे। 45,000 में ऐसे कमांडो भी शामिल हैं जो हेलीकॉप्टरों को मार गिरा सकते हैं और जो सटीक ड्राइविंग कौशल के साथ निजी सुरक्षा अधिकारियों के रूप में कार्य करेंगे।

भारतीय वायु सेना दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में एकीकृत एयरोस्पेस रक्षा के लिए व्यापक उपाय तैनात करेगी। वायुसेना, भारतीय सेना, दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के साथ, किसी भी हवाई खतरे को रोकने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात करेगी। लगभग 400 अग्निशामक कर्मी भी अलर्ट पर रहेंगे। 

टॅग्स :जी20दिल्ली मेट्रोNew Delhiदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष