लाइव न्यूज़ :

मेट्रो शुरू होने से यात्रियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, लेकिन यात्रा में लग रहा अधिक समय

By भाषा | Updated: September 7, 2020 14:52 IST

कोविड-19 महामारी के कारण पांच महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को 'येलो लाइन पर अपनी सीमित सेवाएं बहाल कीं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में सोमवार से मेट्रो सेवाएं फिर से शुरू होने के बाद यात्रियों के चेहरों पर मुस्कान लौट आईकई यात्रियों ने कहा कि स्टेशनों के अधिकतर प्रवेश-निकास द्वार बंद होने से यात्रा में देरी और असुविधा हुई

नयी दिल्ली: दिल्ली में सोमवार से मेट्रो सेवाएं फिर से शुरू होने के बाद यात्रियों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई, लेकिन कई यात्रियों ने कहा कि स्टेशनों के अधिकतर प्रवेश-निकास द्वार बंद होने से यात्रा में देरी और असुविधा हुई। दिल्ली मेट्रो के एक कर्मचारी ने बताया कि उसे जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन के चालू प्रवेश द्वार पर पहुंचने में अधिक समय लगा क्योंकि अन्य द्वार बंद थे। उन्होंने कहा, ''मेरे घर के नजदीक जो द्वार है, वह बंद है। लिहाजा मुझे गेट नंबर पांच पर जाने में 10 मिनट अधिक समय लगा।''

हालांकि उन्होंने कहा कि मेट्रो परिसर में प्रवेश से लेकर यात्रा करने और गंतव्य स्टेशन तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं हुई। हुडा सिटी सेंटर से केन्द्रीय सचिवालय तक यात्रा करने वाली ज्योत्सना सिंह (28) ने कहा कि आमतौर पर वह द्वार संख्या-1 से निकलती हैं जो खुला रहता था, लेकिन आज बंद है। उन्होंने कहा, ''मुझे वापस लौटकर गेट नंबर तीन से बाहर निकलना पड़ा, जिसमें 5-7 मिनट फालतू लग गए। मैं हालात के मद्देनजर इतनी देरी के लिये पहले से तैयार थी। ''

शास्त्री भवन में काम करने वाली सिंह ने कहा मेट्रो में उनके केवल 50 रुपये खर्च हुए, जबकि कैब से यात्रा करने में 350 से 400 रुपये लग रहे थे। जोर बाग से पटेल चौक तक की यात्रा करने वाले सौरभ रॉय ने कहा कि उन्होंने लोधी गार्डन के निकट गेट नंबर एक से स्टेशन में प्रवेश किया था।

रॉय ने कहा, ''मेट्रो में 11 मिनट का सफर था, लेकिन स्टेशन तक पहुंचने में ही मुझे 15 मिनट लग गए। जो लोग इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं, वे मेट्रो के बजाय निजी वाहनों को तरजीह देंगे।'' दिल्ली में सोमवार से चरणबद्ध तरीके से मेट्रो सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं। इस दौरान कोरोना वायरस से बचाव के लिये व्यापक इंतजाम किये गए हैं।

समयपुर बादली को गुड़गांव के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ने वाली येलो लाइन पर सबसे पहले सुबह सात बजे सेवाएं शुरू की गईं। ट्रेनें दो चरणों में सुबह 7 से 11 और शाम 4 से रात 8 बजे तक चलेंगी। 

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

क्राइम अलर्टउत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारतदिल्ली में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए खास तैयारी, DMRC ने बदला मेट्रो का समय; जानें टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos