लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन पर एक घंटे बाधित रहेगी ट्रेन, जानिए क्या है वजह और समय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2022 19:39 IST

द्वारका और ढांसा बस स्टैंड के बीच पांच किलोमीटर से अधिक लंबी ग्रे-लाइन पर चार स्टेशन हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयात्रियों को अपनी यात्रा योजना बनाने की सलाह दी जाती है। मेट्रो के द्वारका-ढांसा बस स्टैंड खंड पर ‘स्पीड ट्रायल’ होना है।अपराह्न 12:30 से 1:30 बजे तक, एक घंटे के लिए सेवा उपलब्ध नहीं होगी।

नई दिल्लीः दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन पर मंगलवार (22 नवंबर) को एक घंटे के लिए ट्रेन का परिचालन बंद रहेगा। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इस दौरान मेट्रो के द्वारका-ढांसा बस स्टैंड खंड पर ‘स्पीड ट्रायल’ होना है। द्वारका और ढांसा बस स्टैंड के बीच पांच किलोमीटर से अधिक लंबी ग्रे-लाइन पर चार स्टेशन हैं।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा, ‘‘ट्रेन परिचालन की गुणवत्ता बेहतर बनाने और गति में तेजी लाने के लिये द्वारका-ढांसा बस स्टैंड खंड (ग्रे लाइन) पर ‘स्पीड ट्रायल’ होना है। द्वारका-ढांसा बस स्टैंड खंड पर कल अपराह्न 12:30 से 1:30 बजे तक, एक घंटे के लिए सेवा उपलब्ध नहीं होगी।’’ बयान में कहा गया है कि यात्रियों को इसके अनुसार अपनी यात्रा योजना बनाने की सलाह दी जाती है। 

 

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

क्राइम अलर्टउत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारतदिल्ली में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए खास तैयारी, DMRC ने बदला मेट्रो का समय; जानें टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"