लाइव न्यूज़ :

टिकट बंटवारे को लेकर कैमरे के सामने दिल्ली में आप विधायक गुलाब सिंह यादव की पिटाई, ऐसे भागकर बचाई जान, पहुंचे थाने

By अनिल शर्मा | Updated: November 22, 2022 09:43 IST

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्षवर्धन ने बताया कि टिकट वितरण के मुद्दे पर कहासुनी हुई जिसके फलस्वरूप कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने यादव के साथ कथित धक्कामुक्की की। उन्होंने कहा, उनका मेडिकल परीक्षण किया गया है लेकिन कोई अंदरूनी चोट नहीं मिली।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में गुलाब सिंह यादव को पिटाई के दौरान भागते हुए देखा जा सकता है।भाजपा ने आरोप लगाया कि यह टिकट बिक्री को लेकर आप कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया थी।भाजपा टिकिट बेचने के बेबुनियादी आरोप लगवा रही है अभी में छावला थाने में हूंः गुलाब सिंह यादव

नयी दिल्लीः सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह यादव की पिटाई का एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एमसीडी के चुनाव में टिकट वितरण के मुद्दे पर कहासुनी हो जाने पर आम आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने पार्टी विधायक गुलाब सिंह यादव की कथित रूप से पिटाई की। भाजपा ने आरोप लगाया कि यह टिकट बिक्री को लेकर आप कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया थी, जिसका विधायक गुलाब सिंह यादव ने कड़ा विरोध किया था। अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

वीडियो में गुलाब सिंह आप कार्यकर्ताओं से घिरे हुए हैं। और उनसे कहासुनी हो रही है। कुछ ही देर में वहां मौजूद लोग उनसे हाथापाई करने लगते हैं जिसके बाद कई उनपर टूट पड़ते हैं। उग्र कार्यकर्ताओं को देख गुलाब सिंह वहां से भागने लगते हैं। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्षवर्धन ने बताया कि टिकट वितरण के मुद्दे पर कहासुनी हुई जिसके फलस्वरूप कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने यादव के साथ कथित धक्कामुक्की की। उन्होंने कहा, ‘‘ उनका मेडिकल परीक्षण किया गया है लेकिन कोई अंदरूनी चोट नहीं मिली। बयान के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।’’ भाजपा और कांग्रेस ने इस घटना को लेकर आप पर निशाना साधा। गुलाब यादव ने टिकट बेचने के आरोपों से इनकार किया है। 

भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस वीडियो को साझा करते हुए आप पर हमला बोला। भाजपा नेता ने लिखा- 'ईमानदार राजनीति' के नाट्य नाटक में लिप्त पार्टी के अभूतपूर्व दृश्य। आप का भ्रष्टाचार ऐसा है कि आप के सदस्य भी अपने विधायकों को नहीं बख्श रहे! आगामी एमसीडी चुनावों में भी इसी तरह के नतीजे उनका इंतजार कर रहे हैं।''

भाजपा की दिल्ली इकाई ने आरोप लगाया कि टिकट बेचने के आरोप में आप कार्यकर्ताओं ने यादव की पिटाई की। कुछ ही देर बाद विधायक ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कहा, "भाजपा बौखला गई है भाजपा टिकिट बेचने के बेबुनियादी आरोप लगवा रही है अभी में छावला थाने में हूं। मैंने देखा भाजपा का निगम पार्षद व इस वार्ड से भाजपा का उम्मीदवार उन लोगो को बचाने थाने में मौजूद है इससे बड़ा सबूत और क्या होगा। मीडिया यहां मौजूद है भाजपाई से जरूर पूछे।''

इससे पहले भाजपा ने स्टिंग वीडियो जारी कर दावा किया कि आप निकाय चुनावों के लिए टिकट बेच रही है। पात्रा ने संवाददाताओं से कहा कि वीडियो उत्तर पश्चिम दिल्ली के एक आप कार्यकर्ता द्वारा शूट किया गया था, जिसे टिकट के लिए 80,000 रुपये देने को कहा गया था। उन्होंने कहा कि स्टिंग वीडियो से खुलासा हुआ कि आप के 110 टिकट पैसों के बदले बांटने के लिए रिजर्व रखे गए थे।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीदिल्ली एमसीडी चुनावBJPसंबित पात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"