लाइव न्यूज़ :

दिल्ली महापौर चुनाव 2023ः 15 साल बाद भाजपा एमसीडी से बाहर, जानें कौन हैं दिल्ली की नई मेयर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2023 17:54 IST

दिल्ली महापौर चुनाव 2023ः शैली ओबेरॉय (39) ने दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता के गढ़ कहे जाने वाले पूर्वी पटेल नगर वार्ड से जीत हासिल कर नयी पहचान कायम की।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली को एक दशक से भी कम समय में पहली महिला महापौर मिल गई।बुधवार को सिविक सेंटर में महापौर पद के लिए मतदान हुआ था। शैली ओबेरॉय ने अपनी जीत के बाद हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

नई दिल्लीः एकीकृत दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की पहली महापौर बनने वाली डीयू की प्रोफेसर शैली ओबेरॉय अपनी अकादमिक पहचान के लिए अधिक जानी जाती हैं।

हालांकि पिछले साल दिसंबर में एमसीडी चुनाव के जरिए अपनी चुनावी पारी शुरू करने वाली ओबेरॉय (39) ने दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता के गढ़ कहे जाने वाले पूर्वी पटेल नगर वार्ड से जीत हासिल कर नयी पहचान कायम की।

अब, बहुप्रतीक्षित चुनाव में ओबेरॉय के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रेखा गुप्ता को 34 मतों से हराने के बाद दिल्ली को एक दशक से भी कम समय में पहली महिला महापौर मिल गई। इससे पहले रजनी अब्बी 2011 में एमसीडी के तीन भागों में विभाजित होने से पहले शीर्ष पद पर निर्वाचित होने वाली अंतिम महिला थीं।

बुधवार को सिविक सेंटर में महापौर पद के लिए मतदान हुआ था। ओबेरॉय ने अपनी जीत के बाद हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। पार्टी पार्षदों ने मंच पर नवनिर्वाचित महापौर को मिठाई खिलाई व माला पहनाई। उनके साथ सेल्फी लेने के लिए मंच पर महिला पार्षदों के बीच धक्का-मुक्की देखी गई।

ओबेरॉय ने कहा, “मैं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दिल्ली के लोगों को धन्यवाद देती हूं। अगले तीन महीनों में हम यहां लैंडफिल साइट का निरीक्षण करेंगे। सभी पार्षद आज से काम करेंगे। 10-गारंटी कार्यक्रम पर हमारा ध्यान रहेगा।”

महापौर के चुनाव के लिए इससे पहले तीन प्रयास किए गए थे, लेकिन मनोनीत सदस्यों को मतदान का अधिकार होने के मुद्दे पर सदन में हंगामे के कारण चुनाव नहीं हो सका। ओबेरॉय ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एसओएमएस) से दर्शनशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है।

उन्होंने भारतीय वाणिज्य संघ (आईसीए) सम्मेलन में स्वर्ण पदक (प्रोफेसर मनुभाई शाह पुरस्कार) हासिल करने के अलावा विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्राप्त किए हैं। वह आईसीए की आजीवन सदस्य भी हैं। उन्हें “मिस कमला रानी पुरस्कार” से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

टॅग्स :शैली ओबेरॉयAam Aadmi Partyकांग्रेसदिल्ली एमसीडी चुनावDelhi Municipal CorporationDelhi MCD Election
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की