लाइव न्यूज़ :

Delhi Election Results 2019 Updates: शुरुआती रुझानों में दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर बीजेपी आगे

By स्वाति सिंह | Updated: May 23, 2019 10:13 IST

Delhi Election Results 2019 Updates: राजधानी दिल्ली में कुल सात लोकसभा सीटें-नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर पश्चिम दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की 07  लोकसभा सीटों के लिए 01 चरण में मतदान हुए थे।अधिकांश एग्जिट पोल्स ने दिल्ली की अधिकांश सीटों पर बीजेपी की जीत का पूर्वानुमान लगाया है।7 लोकसभा सीटों पर मतगणना 23 मई को सुबह आठ बजे से जारी है ।

राजधानी दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों के शुरूआती रुझान में बीजेपी आगे चल रही है। पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के गौतम गंभीर कांग्रेस के उम्मदीवार अरविंदर सिंह लवली से आगे चल रहे हैं। जबकि, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी कांग्रेस के अजय माकन से आगे हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी कांग्रेस की शीला दीक्षित से आगे चल रहे हैं। जबकि उत्तर पश्चिम दिल्ली से बीजेपी के हंस राज हंस आप के गुग्गन सिंह से आगे हैं। दक्षिण दिल्ली से बीजेपी प्रत्याशी रमेश विधूड़ी आप के राघव चड्ढा से आगे चल रहे हैं। 

राजधानी दिल्ली में माहौल गरम है। लोकसभा चुनाव 2019 में मतदान खत्म हो गया है। गुरुवार को मतगणना जारी है। हर किसी की नजर दिल्ली पर है। बहरहाल, एग्जिट पोल के अनुमान से बीजेपी अभी सुकून में है। विचलन है कांग्रेस-आप में।

07 लोकसभा सीटों पर मतगणना 23 मई को सुबह आठ बजे से जारी है। हालांकि एग्जिट पोल के आंकड़े बीजेपी को एकतरफा जीत दिला रहे हैं। 2014 लोकसभा चुनाव की मोदी लहर में बीजेपी ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस और आप के खाते नहीं खुले थे।

दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों का अपडेट-

09: 55 AM- रुझानों में दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।

09: 38 AM-दिल्ली में कांग्रेस एक सीट पर आगे 

09: 30 AM- पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के गौतम गंभीर, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी के हंस राज हंस, चांदनी चौक से हर्षवर्धन सिंह और पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश साहिब सिंह वर्मा आगे चल रहे हैं। 

09: 24 AM-दक्षिण दिल्ली से विजेंदर सिंह पीछे चल रहे हैं। 

09: 10 AM-दक्षिण दिल्ली सीट बीजेपी के रमेश बिधूड़ी और दक्षिणी दिल्ली से बीजेपी के परवेश वर्मा आगे चल रहे हैं। 

09: 00 AM-  शुरुआती रुझानों के मुताबिक, नई दिल्ली सीट से बीजेपी उम्मीदवार मीनाक्षी लेखी आगे चल रही हैं। 

07: 30 AM- दिल्ली की 07 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना 23 मई (गुरुवार) को सुबह आठ बजे से जारी है।

दिल्ली की प्रमुख लोकसभा सीटेंः-

- नई दिल्ली सीट पर मुकाबला कांग्रेस के अजय माकन और बीजेपी के मीनाक्षी लेखी के बीच है।

- उत्तर-पूर्वी दिल्ली पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस की शीला दीक्षित और बीजेपी के मनोज तिवारी के बीच है। 

-दक्षिण दिल्ली सीट पर सबकी नजर है। मुकाबला बीजेपी के रमेश बिधूड़ी और आप के राघव चड्डा के बीच है।

- पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर और आम आदमी पार्टी की आतिशी के बीच है।

Delhi Exit Poll: भाजपा आगे

दिल्ली के एग्जिट पोल्स के अनुसार बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। न्यूज 24 और चाणक्य के सर्वे के अनुसार बीजेपी को कम से कम 5  कांग्रेस  और आप का खाता खुल सकता है।

पार्टीएबीपी न्यूज-नील्सनइंडिया टुडे-ऐक्सिसटाइम्स नाउ-वीएमआर

न्यूज 24- टुडेज चाणक्य

 

बीजेपी056-70605 
कांग्रेस010-10101 
आप01000001 
अन्य00000000

 

दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2014 के नतीजेः-

दिल्ली पिछले कई लोकसभा चुनाव से बीजेपी का गढ़ रहा है। 2014 में बीजेपी ने यहां से 07 सीटें जीती थी। 

किस सीट पर हुआ मतदान

छठा चरण:   12 मई को 7 सीट, (नार्थ-ईस्‍ट दिल्‍ली, ईस्‍ट दिल्‍ली, साउथ दिल्‍ली, नई दिल्‍ली, वेस्‍ट दिल्‍ली, चांदनी चौक, नार्थ-वेस्‍ट दिल्‍ली)

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसनरेंद्र मोदीराहुल गांधीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी