लाइव न्यूज़ :

Delhi Liquor Scam Case: सीएम केजरीवाल को कोर्ट से झटका, 17 फरवरी को कोर्ट में पेश होने का समन

By धीरज मिश्रा | Updated: February 7, 2024 16:35 IST

Delhi Liquor Scam Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से झटका लगा है। ईडी की अर्जी पर केजरीवाल को कोर्ट समन मिला है। उन्होंने कोर्ट में 17 फरवरी को पेश होना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से झटका लगाईडी की शिकायत पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, 17 फरवरी को पेश होने के लिए कहापांच बार ईडी के समन को गैरकानूनी बता चुके थे केजरीवाल

Delhi Liquor Scam Case:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से झटका लगा है। ईडी की अर्जी पर केजरीवाल को कोर्ट समन मिला है। उन्होंने कोर्ट में 17 फरवरी को पेश होना होगा। मालूम हो कि ईडी के द्वारा केजरीवाल को पांच बार समन भेजा गया था। इन पांचों समन को गैरकानूनी बताते हुए केजरीवाल ईडी ऑफिस नहीं गए थे।

मालूम हो कि केजरीवाल के द्वारा पांच बार समन भेजने पर जब केजरीवाल नहीं गए तो ईडी ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से शिकायत की। ईडी की शिकायत पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अपनी सुनवाई में उन्हें 17 फरवरी को पेश होने के लिए कहा है।

ईडी ने केजरीवाल को क्यों भेजा समन

ईडी ने अब तक केजरीवाल को पिछले साल से पांच बार समन भेजा है। यह सभी समन दिल्ली की कथित शराब घोटाला से जुड़ी हुई हैं। हालांकि, हर बार केजरीवाल ने कोई न कोई बहाना बनाया। केजरीवाल के साथ उनके मंत्री विधायक भी इसे गलत ठहराते रहे। प्रवर्तन निदेशालय ने केजरीवाल को पहला समन पिछले साल 2 नवंबर, 21 दिसंबर और इस साल 3 जनवरी, 18 जनवरी और 31 जनवरी को समन भेजा था।

कोर्ट के समन पर पंजाब के सीएम को ट्वीट

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि राउस एवेन्यू कोर्ट के नोटिस पर हम कोर्ट के ऑर्डर का अध्यन कर रहे हैं। क़ानून के मुताबिक़ कदम उठायेंगे। कोर्ट को बताएंगे कैसे ईडी के सभी समन गैकानूनी थे।

बताते चले कि आम आदमी पार्टी ने ईडी पर लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हमला बोला है। आप ने कहा कि देश संविधान से चलेगा, बीजेपी की गुंडागर्दी से नहीं। आप ने कहा कि 5 फरवरी को आतिशी ने कहा कि वो ईडी को एक्सपोज करेंगी

और 6 फरवरी को ईडी आप के नेताओं के घरों पर रेेड मारने के लिए पहुंच गई। ईडी ने कुछ नहीं बताया कि किस केस में वो आई है, सिर्फ़ न्यूज़ चैनल पर खबर चला कर परसेप्शन बनाने के लिए पहुँच गई।   

टॅग्स :अरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyआम आदमी पार्टीकांग्रेसBJPCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए