लाइव न्यूज़ :

दिल्ली शराब नीति मामला: अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, सीबीआई ने चार्जशीट दायर की, जानबूझकर हेर-फेर करने का आरोप

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 29, 2024 12:21 IST

आरोप लगाया गया है कि केजरीवाल 2021-22 के लिए दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति के निर्माण और कार्यान्वयन से संबंधित आपराधिक साजिश में शामिल थे। इसमें कहा गया है कि केजरीवाल ने अन्य आरोपी व्यक्तियों के साथ कथित तौर पर उत्पाद शुल्क नीति में हेरफेर किया और बदलाव किया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैंसीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट में केजरीवाल और अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर कियाकोर्ट ने आरोप पत्र पर संज्ञान ले लिया है

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्पाद शुल्क नीति मामले में सोमवार, 29 जुलाई को राउज एवेन्यू कोर्ट में केजरीवाल और अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। ये चार्जशीट  हाई-प्रोफाइल शराब मामले से जुड़ी कथित अनियमितताओं की चल रही जांच के मामले में दाखिल की गई है।

आरोपपत्र दाखिल होने के साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई दोनों ने कथित उत्पाद शुल्क घोटाले में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपनी जांच पूरी कर ली है। गौरतलब है कि कोर्ट ने आरोप पत्र पर संज्ञान ले लिया है। 

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक दस्तावेज़ में आरोप लगाया गया है कि केजरीवाल 2021-22 के लिए दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति के निर्माण और कार्यान्वयन से संबंधित आपराधिक साजिश में शामिल थे। इसमें कहा गया है कि केजरीवाल ने अन्य आरोपी व्यक्तियों के साथ कथित तौर पर उत्पाद शुल्क नीति में हेरफेर किया और बदलाव किया। साथ ही बिना किसी उचित कारण के थोक विक्रेताओं के लिए लाभ मार्जिन 5% से बढ़ाकर 12% कर दिया।

आरोप पत्र में कहा गया है कि इस परिवर्तन के परिणामस्वरूप थोक विक्रेताओं को लाभ हुआ, जिन्होंने बदले में, 100 करोड़ रुपये की रिश्वत प्रदान की गई। इस रिश्वत का इस्तेमाल कथित तौर पर गोवा में आम आदमी पार्टी (आप) के चुनाव खर्चों को कवर करने के लिए किया गया था।

बता दें कि लंबे समय से चस रहे इस मामले में 25 जून को, सीबीआई ने तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की थी। इसके अगले दिन विशेष अदालत में पेश करने से पहले उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया था। केजरीवाल और आम आदमी पार्टी लगातार ये आरोप लगा रही हैं कि ये सब राजनीतिक बदले के लिए किया जा रहा है। आप ने दावा किया है कि तिहाड़ जेल से उनकी रिहाई को रोकने के लिए ही सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया, क्योंकि उन्होंने ईडी मामले में जमानत ले ली थी।

आम आदमी पार्टी ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ "राजनीतिक कैदी" जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाया है।  इंडिया ब्लॉक की सभी पार्टियां 30 जुलाई को जंतर-मंतर पर केजरीवाल के समर्थन में एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाली हैं।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालNew Delhiसीबीआईप्रवर्तन निदेशालयकोर्टआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए