लाइव न्यूज़ :

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल अनिल बैजल कोरोना पॉजिटिव, सरकारी आवास में खुद को किया आइसोलेट

By गुणातीत ओझा | Updated: April 30, 2021 18:57 IST

LG Corona Positive: दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एलजी ने सोशल मीडिया के जरिये खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी, साथ ही संपर्क में आए लोगों को जांच कराने के लिए कहा।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एलजी ने संपर्क में आए लोगों को जांच कराने के लिए कहा।

नई दिल्‍ली। देश की राजधानी दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल अनिल बैजल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उनकी कोरोना टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद उन्‍होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। अनिल बैजल ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। अनिल बैजल ने लिखा, 'मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं। मुझमें कोरोना संक्रमण के हल्‍के लक्षण हैं। टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मेरे संपर्क में आए लोगों से अनुरोध है कि वे भी अपनी कोरोना जांच करवा लें। मैं अपने आवास से दिल्‍ली को मॉनिटर करने के साथ काम करता रहूंगा।'

अरविंद केजरीवाल ने की जनता से ये अपील

बता दें कि दिल्ली में कोरोना महामारी का प्रकोप तेज गति से बढ़ रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बीच दिल्ली के जनता से अपील की है कि कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों के बाहर कतारें न लगाएं, टीका लगाने का समय लेने पर हर किसी को टीका लगाया जाएगा। उन्होंने कहा, हमें अभी टीके नहीं मिले हैं और कंपनियों से लगातार संपर्क कर रहे हैं।

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 24,235 नए मामले, 395 मरीजों की मौत

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 24,235 नए मामले सामने आने के साथ ही दिल्ली में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 11,22,286 तक पहुंच गई। शहर में संक्रमण की दर 32.82 दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 395 मरीजों की मौत हो गई जोकि पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन कीर्वाधिक संख्या है। शहर में अब तक 15,772 लोग इस घातक वायरस के कारण जान गंवा चुके हैं। दिल्ली में लगातार आठवें दिन संक्रमण के कारण 300 से अधिक मरीजों की मौत दर्ज की गई। बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 10.08 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि वर्तमान में 97,977 मरीज उपचाराधीन हैं। 

टॅग्स :अनिल बैजलअरविंद केजरीवालदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"