लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: जामिया की छात्रा सफूरा जरगर जमानत के बाद तिहाड़ जेल से रिहा, कोर्ट के इन निर्देशों का करना होगा पालन

By सुमित राय | Updated: June 24, 2020 21:54 IST

जामिया मिलिया इस्लामिया की छात्रा सफूरा जरगर को जमानत मिलने के बाद बुधवार को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हिंसा मामले में आरोपी जामिया की छात्रा सफूरा जरगर को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया।गर्भवती सफूरा जरगर को मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने जमानत दी।

पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के मामले में आरोपी जामिया मिलिया इस्लामिया की छात्रा सफूरा जरगर को दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बुधवार को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। गर्भवती सफूरा को इस साल फरवरी में दिल्ली में भड़की हिंसा से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने जमानत दी।

दिल्ली हाई कोर्ट ने सफूरा जरगर को जमानत देते हुए निर्देश दिया कि वह ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल न हो, जिससे मामले की जांच-पड़ताल में बाधा आए। कोर्ट ने कहा है कि वह दिल्ली से बाहर नहीं जा सकती है, इसके लिए पहले उसे अनुमति लेनी होगी। इसके साथ ही उसे 15 दिन में एक बार जांच करने वाले अफसर से फोन पर संपर्क भी करना होगा।

सफूरा जरगर पर ये है आरोप

दिल्ली पुलिस ने अपने आरोप में कहा है कि 22 फरवरी की रात नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में महिलाएं जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे बैठ गई थीं। दिल्ली पुलिस की मानें तो उसी दौरान सफूरा भारी हिंसक भीड़ को लेकर वहां पहुंची और दिल्ली को हिंसा की आग में झोंकने की साजिश रची। पुलिस द्वारा लगाए आरोप में कहा गया है इसी आंदोलन की वजह से हिंसा भड़की थी। जिसमें 50 से अधिक लोगों की जान चली गई। सफूरा के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने हिंसा भड़काने के संगीन आरोप लगाए हैं।

टॅग्स :जामिया मिल्लिया इस्लामियादिल्ली हिंसादिल्ली पुलिसदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?