लाइव न्यूज़ :

घरेलू हिंसा कानून के खिलाफ ससुराल में रहने के अधिकार में ‘सुरक्षित और स्वस्थ जीवन’ भी शामिल, दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिया फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2023 18:39 IST

निचली अदालत ने उसके पति और सास द्वारा उत्पीड़न किये जाने संबंधी महिला के आरोपों को लेकर उसे कोई राहत देने से इनकार कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देमानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए साझा घर में 10 आवारा कुत्तों को खाना खिलाते हैं। इसलिए इस अदालत के हस्तक्षेप करने की जरूरत है।जीवन का अधिकार और स्वास्थ्य का अधिकार भी शामिल है।

नई दिल्लीः दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि घरेलू हिंसा कानून के खिलाफ ससुराल में रहने के अधिकार में ‘सुरक्षित और स्वस्थ जीवन’ भी शामिल है। उच्च न्यायालय की यह टिप्पणी निचली अदालत के आदेश के खिलाफ एक महिला की याचिका पर आई है।

 

निचली अदालत ने उसके पति और सास द्वारा उत्पीड़न किये जाने संबंधी महिला के आरोपों को लेकर उसे कोई राहत देने से इनकार कर दिया था। महिला ने दावा किया था कि उसका पति और सास उसे परेशान करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए साझा घर में 10 आवारा कुत्तों को खाना खिलाते हैं।

न्यायमूर्ति तुषार राव गदेला ने महिला की याचिका पर नोटिस जारी किया और कहा, ‘‘...घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधनियम,2005 के प्रावधानों के तहत ससुराल में रहने के अधिकार में ‘सुरक्षित और स्वस्थ्य जीवन’ की परिभाषा भी शामिल है।’’ उन्होंने कहा कि इसलिए इस अदालत के हस्तक्षेप करने की जरूरत है।

इससे पहले, निचली अदालत में महिला ने दलील दी थी कि साझा घर में आवारा कुत्तों को खाना खिलाने से उसके (महिला के) मूल अधिकारों का हनन हुआ है जिसमें जीवन का अधिकार और स्वास्थ्य का अधिकार भी शामिल है।

वकील ने अदालत में कई तस्वीरें भी पेश की, जिनमें प्रतिवादियों को घर में कई कुत्तों को रखे देखा जा सकता है। उच्च न्यायालय ने महिला के पति और सास को याचिका पर चार हफ्तों के अंदर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया और मामले की अगली सुनवाई मई के लिए सूचीबद्ध कर दी। 

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब