लाइव न्यूज़ :

राजघाट की हालत पर दिल्ली हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, कहा- काश हमने राष्ट्रपिता के लिए कुछ किया होता

By भाषा | Updated: August 7, 2018 08:54 IST

  दिल्ली हाईकोर्ट ने महात्मा गांधी की समाधि राजघाट का गौरव बहाल करने के कार्य में जुटे अधिकारियों की कार्यशैली के प्रति नाराजगी जाहिर की है।

Open in App

नई दिल्ली, 7 अगस्त:  दिल्ली हाईकोर्ट ने महात्मा गांधी की समाधि राजघाट का गौरव बहाल करने के कार्य में जुटे अधिकारियों की कार्यशैली के प्रति नाराजगी जाहिर की है। हाईकोर्ट ने  महात्मा गांधी की समाधि राजघाट का गौरव बहाल करने के कार्य में जुटे अधिकारियों की कार्यशैली के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए इसे ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ बताया।

कार्यवाहक न्यायाधीश गीता मित्तल और न्यायमूर्ति सी. हरिशंकर की पीठ ने कहा कि समाधि के साथ जैसा व्यवहार किया जा रहा है वह ‘‘दुखद’’ है। पीठ ने कहा, ‘‘यह बहुत दुखद है कि मंदिर मानी जाने वाली समाधि के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है।’’

अदालत ने कहा कि गणमान्य हस्तियों द्वारा रोपे गये पौधे मर चुके हैं और समाधि पर जो चित्र बने थे, वो भी मिट चुके हैं। पीठ ने कहा, हमें लगता है, काश हमने राष्ट्रपिता के लिए कुछ किया होता।

‘‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।’ हालांकि केन्द्र की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलीसीटर जनरल मनिन्दर आचार्य ने पीठ को आश्वासन दिया कि समाधि के नवीकरण के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।पीठ ने कहा, ‘‘हम आशा करते हैं कि समाधि की स्थिति सुधारने के लिए हरसंभव कदम उठाया जाएगा।’’ उसने सीपीडब्ल्यूडी से कहा कि वह 19 सितंबर तक इस संबंध में स्थिति रिपोर्ट दायर करे।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप