लाइव न्यूज़ :

हाई कोर्ट ने दिया राहुल गांधी को झटका, टैक्स मामले की रिपोर्टिंग पर रोक का अनुरोध दोबारा ठुकराया

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 14, 2018 20:55 IST

याचिका के जरिए यंग इंडियन-नेशनल हेराल्ड लेनदेन मामले में राहुल के वर्ष 2011 -12 के कर का आकलन फिर से किये जाने के खिलाफ उनकी अर्जी की विषय वस्तु की मीडिया रिपोर्टिंग पर कुछ पाबंदी लगाने का अनुरोध किया गया था। 

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से दायर एक याचिका को आज ठुकरा दिया।

याचिका के जरिए यंग इंडियन - नेशनल हेराल्ड लेनदेन मामले में राहुल के वर्ष 2011 -12 के कर का आकलन फिर से किये जाने के खिलाफ उनकी अर्जी की विषय वस्तु की मीडिया रिपोर्टिंग पर कुछ पाबंदी लगाने का अनुरोध किया गया था। 

राहुल के वकील ने न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट और न्यायमूर्ति ए. के. चावला से यह आदेश देने का अनुरोध किया कि याचिका की विषय वस्तु के बारे में गोपनीयता कायम रखी जाए और मामले की रिपोर्टिंग अदालत में दी जाने वाली दलीलों तक ही सीमित हो। 

इस मुद्दे पर कोई आदेश जारी करने से इनकार करते हुए पीठ ने कहा, ‘‘हम इन सबमें नहीं जा सकते हैं क्योंकि यह एक बेकार की कोशिश होगी और यह भी मालूम नहीं है कि मामले की विषय वस्तु की रिपोर्ट कौन करेगा और सूचना का स्रोत कौन है।’’ 

गौरतलब है कि मामले की रिपोर्टिंग पर पाबंदी लगवाने की कांग्रेस अध्यक्ष के वकीलों की यह पहली कोशिश नहीं है। सुनवाई की पिछली तारीख पर भी उन्होंने पीठ के समक्ष मौखिक दलील दी थी कि मीडिया को अदालती कार्यवाही के प्रकाशन से रोका जाए। अदालत ने तब भी अर्जी खारिज कर दी थी।

वहीं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांंधी ने दिल्ली हाई कोर्ट से मंगलवार को कहा कि यंग इंडिया और नेशनल हेरल्ड मामले में हुए लेनदेन से किसी भी तरह का मुनाफा नहीं कमाया गया। 

टॅग्स :राहुल गांधीहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी