लाइव न्यूज़ :

पीड़िता ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए ‘खुद सहमति’ दी थी, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-महिला को पता था शख्स पहले से शादीशुदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2025 21:14 IST

न्यायमूर्ति रजनीश कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को दिये आदेश में आरोपी को बरी कर दिया और कहा कि महिला को पता था कि वह पहले से ही शादीशुदा है।

Open in App
ठळक मुद्दे यह भी कहा कि महिला के बयान ‘‘विरोधाभासी’’ भी हैं। अभियोजन पक्ष के मामले के गुण-दोष को प्रभावित करता है।अपीलकर्ता को जानती थी और अक्सर उससे एक-दो घंटे बात करती थी।

नई दिल्लीः दिल्ली उच्च न्यायालय ने बलात्कार के एक आरोपी को यह कहते हुए बरी कर दिया कि कथित पीड़िता ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए ‘‘खुद सहमति’’ दी थी और उसकी सहमति शादी के झूठे वादे के कारण नहीं थी। न्यायमूर्ति रजनीश कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को दिये आदेश में आरोपी को बरी कर दिया और कहा कि महिला को पता था कि वह पहले से ही शादीशुदा है।

उन्होंने यह भी कहा कि महिला के बयान ‘‘विरोधाभासी’’ भी हैं। न्यायाधीश ने कहा, ‘‘ये विरोधाभास दर्शाते हैं कि अभियोजन पक्ष की गवाह-3 (महिला) ने कथित घटना के बारे में सच नहीं बोला है और यह अभियोजन पक्ष के मामले के गुण-दोष को प्रभावित करता है।’’

न्यायाधीश ने कहा कि महिला से जिरह से पता चला कि वह अपनी सहमति से आरोपी के साथ गई थी, जबकि उसे पता था कि वह शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। अदालत ने कहा कि वह घटना से एक साल पहले से अपीलकर्ता को जानती थी और अक्सर उससे एक-दो घंटे बात करती थी।

महिला ने यह भी बताया है कि वे लगभग छह महीने तक कांगड़ा में एक साथ रहे, इस दौरान उसने अपीलकर्ता को बेंत की कुर्सियां ​​बनाने में सहायता की। न्यायाधीश ने कहा, ‘‘यह तथ्य कि कथित पीड़िता छह महीने तक अपीलकर्ता के साथ रही, जिसके दौरान शारीरिक संबंध बनाए गए और इस दौरान कोई चिंता नहीं जताई गई।

इसके अलावा उसने खुशहाल जीवन जीने के लिए अधिक कमाने के वास्ते उसके काम में सहायता की, यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि वह अपने कृत्यों के परिणामों से पूरी तरह अवगत थी, विशेष रूप से तब जब वह इस तथ्य से अवगत थी कि अपीलकर्ता के साथ विवाह संभव नहीं था।’’

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील