लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार दूसरे चरण में 1.40 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाएगी : केजरीवाल

By भाषा | Updated: December 3, 2021 20:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार परियोजना के दूसरे चरण में राजधानी में 1.40 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाएगी।

केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से राष्ट्रीय राजधानी में 2.75 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

एक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रति वर्ग मील सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के मामले में दिल्ली लंदन, न्यूयॉर्क, सिंगापुर और पेरिस से काफी आगे है।

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम परियोजना के दूसरे चरण में 1.40 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रहे हैं। सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड कैमरे लगाएगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सर्वेक्षण के अनुसार प्रति वर्ग मील में लगे सीसीटीवी कैमरों के मामले में दिल्ली दुनिया के 150 शहरों में पहले नंबर पर है।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में प्रति वर्ग मील 1,826 सीसीटीवी कैमरे हैं। सर्वेक्षण में दूसरा स्थान हासिल करने वाले लंदन में 1,138 कैमरे हैं। हम लंदन, न्यूयॉर्क, सिंगापुर, पेरिस से काफी आगे हैं। कोई तुलना नहीं है।’’

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में चेन्नई से तीन गुना और मुंबई से 11 गुना कैमरे हैं। सरकार द्वारा कैमरे लगाए जाने के बाद से महिला सुरक्षा की स्थिति में सुधार हुआ है। महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। उन्होंने कहा कि अपराध के मामलों को सुलझाने में पुलिस को काफी मदद मिलती है।

उन्होंने कहा कि केंद्र ने परियोजना में बाधा डालने की कोशिश की और उन्हें तथा उनकी पार्टी के सहयोगियों को उपराज्यपाल भवन में धरना देना पड़ा।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली ने लंदन-वाशिंगटन-पेरिस जैसे शहरों को पीछे छोड़ दिया है और सीसीटीवी कवरेज के मामले में विश्व में नंबर एक स्थान पर है। जब से इन उपकरणों को इतनी बड़ी संख्या में लगाया गया है, महिलाओं की सुरक्षा में सुधार हुआ है और वे अधिक सुरक्षित महसूस करती हैं; अपराधियों को पकड़ने में पुलिस को मदद मिली है ।’’

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में 1.40 लाख कैमरे लगाये जाने के बाद अब सीसीटीवी कैमरों की संख्या 4.15 लाख हो जायेगी । उन्होंने बताया कि पिछले सात साल में 2.75 लाख कैमरे लगाये जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित