लाइव न्यूज़ :

धूल प्रदूषण को कम करने, शहर के सौंदर्यीकरण के लिए दिल्ली सरकार हरियाली बढ़ाएगी : अधिकारी

By भाषा | Updated: October 10, 2021 16:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर विशेषकर सर्दियों में धूलकणों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों और फ्लाईओवरों पर झाड़ियों, लताओं और किस्म-किस्म के फूलों की मदद से हरियाली को बढ़ाने का फैसला किया है। सरकारी अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार कई चिह्नित सड़कों और फ्लाईओवर के मध्य और किनारे तथा ओवरब्रिज की दीवारों पर मौसमी फूलों के पौधे और झाड़ियां लगाई जाएंगी।

पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ऐसे कई फ्लाईओवर और सड़कें हैं जहां हरियाली कम है जिसके परिणामस्वरूप धूल होती है। हमने वहां हरियाली बढ़ाने और इन सड़कों के सौंदर्यीकरण के लिए ऐसे हिस्सों की पहचान की है।’’

अधिकारी ने बताया, ‘‘इनमें से कुछ हिस्सों में रिंग रोड, चिराग दिल्ली फ्लाईओवर, आईआईटी फ्लाईओवर आदि शामिल हैं। इस व्यापक मुहिम के तहत सड़कों और फ्लाईओवर के लिए हम सजावटी और मौसमी फूलों के पौधों, झाड़ियों का उपयोग करेंगे।’’

उन्होंने बताया कि पौधों की खरीद के लिए निविदाएं मंगाई गई हैं। अधिकारी ने बताया कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य खुले स्थान और सड़कों पर गंदगी के कारण होने वाले धूल प्रदूषण को कम करना है। अधिकारी ने कहा कि सड़कों पर धूल उड़ने के लिए सूखी और खाली जगह नहीं छोड़ी जाएगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पिछले महीने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को शहर में धूल प्रदूषण को कम करने के लिए हरियाली में सुधार करने का निर्देश देने के बाद यह कदम उठाया गया है।

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार कई फ्लाईओवरों की हरियाली और सौंदर्यीकरण में सुधार के लिए निविदाएं जारी की गई हैं। इन ओवरब्रिज में आईआईटी फ्लाईओवर, मुनिरका फ्लाईओवर, अफ्रीका एवेन्यू फ्लाईओवर, चिराग दिल्ली फ्लाईओवर, बी-एवेन्यू फ्लाईओवर, मसूदपुर फ्लाईओवर और पंचशील फ्लाईओवर शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इन फ्लाईओवरों के नीचे हरियाली बढ़ाई जाएगी और सड़क के फुटपाथों को भी अतिक्रमण मुक्त बनाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos