लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने देश की 75वीं स्वतंत्रता के अवसर पर कार्यक्रमों की शुरुआत की

By भाषा | Updated: August 9, 2021 18:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त दिल्ली सरकार ने भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार को उत्सव की शुरुआत की और सचिवालय से राजघाट तक दौड़ का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस कार्यक्रम का लक्ष्य यह दिखाना था कि भारत भले ही स्वतंत्रता के 75 साल पूरे कर चुका है लेकिन इसके लोगों का दिल और उनका जोश आज भी युवा और ऊर्जा से भरा हुआ है।

दिल्ली सचिवालय से राजघाट तक तीन किलोमीटर के रास्ते पर दौड़ का आयोजन किया गया जिसे सिसोदिया ने हरी झंडी दिखाई। अधिकारियों ने बताया कि इसमें सचिवालय के 200 कर्मचारियों और अधिकारियों ने 10-15 के समूह बनाकर भाग लिया। उप मुख्यमंत्री ने कहा, “हम सभी स्वतंत्रता के 75वें साल में प्रवेश कर रहे हैं और इस अवसर पर हम एकत्र हुए हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं देख सकता हूं कि हमारे अधिकारियों और सहकर्मियों के चेहरे खुशी से खिले हुए हैं।” देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर राज्य और केंद्र सरकार के स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे जो 15 अगस्त 2022 तक चलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह