लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए बस सेवा शुरू की

By भाषा | Updated: December 10, 2021 19:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर शहर में बिगड़ती वायु गुणवत्ता के बीच दिल्ली सरकार ने 14 स्थानों से सचिवालय तक अपने कर्मचारियों के लिए बस सेवा शुरू की है ताकि वे निजी वाहनों का इस्तेमाल करना बंद कर दें। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सरकार सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए ‘पर्यावरण सेवा’ के तहत विभिन्न मार्गों पर करीब 700 अतिरिक्त बसें भी चला रही है।

परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली परिवहन निगम ने दिल्ली सरकार के अधिकारियों के लिए बनी विभिन्न आवासीय कॉलोनियों से 29 नवंबर से विशेष बस सेवा शुरू की है। इनमें गुलाबी बाग, मयूर विहार फेज-3, कड़कड़डूमा, तिमारपुर, हरी नगर और द्वारका से सचिवालय तक बस सेवा शामिल हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है और शुक्रवार सुबह नौ बजे एक्यूआई 320 दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को शहर में 24 घंटे का एक्यूआई 361 रहा जबकि पड़ोसी फरीदाबाद (283), गुरुग्राम (287), नोएडा (304) और ग्रेटर नोएडा (286) में भी वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'