लाइव न्यूज़ :

Delhi Government: चिकित्सा उपकरणों की खरीद में धांधली, स्वास्थ्य मंत्री भारद्वाज के ओएसडी दास निलंबित, एलजी सक्सेना ने की कार्रवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2024 17:53 IST

2021 में कोविड-19 महामारी के दौरान 60 करोड़ रुपये मूल्य के व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट, दस्ताने, मास्क और रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) किट जैसे विभिन्न चिकित्सा उपकरणों की खरीद में अनियमितताओं के संबंध में अप्रैल में निदेशालय ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्री के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अस्पताल की पंजीकरण प्रक्रिया में भी दास की भूमिका होने का आरोप लगाया है।अस्पताल में शनिवार रात आग लगने की घटना में छह नवजात की मौत हो गई थी।

नई दिल्लीः दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने चिकित्सा उपकरणों की खरीद में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) आर एन दास को बुधवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गयी। दास को 2021 में कोविड-19 महामारी के दौरान 60 करोड़ रुपये मूल्य के व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट, दस्ताने, मास्क और रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) किट जैसे विभिन्न चिकित्सा उपकरणों की खरीद में अनियमितताओं के संबंध में अप्रैल में निदेशालय ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

सतर्कता निदेशालय ने बुधवार को एक आदेश में कहा, ‘दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल ने सीसीएस (सीसीए) नियम, 1965 के नियम-10 के उप-नियम (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली के विवेक विहार इलाके में बच्चों के अस्पताल की पंजीकरण प्रक्रिया में भी दास की भूमिका होने का आरोप लगाया है। इस अस्पताल में शनिवार रात आग लगने की घटना में छह नवजात की मौत हो गई थी।

टॅग्स :Aam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?