लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने वीरता पुरस्कारों के लिए आवेदन मांगे

By भाषा | Updated: August 17, 2021 17:14 IST

Open in App

दिल्ली सरकार ने वीरता और निस्वार्थ सेवा के लिए लोगों को सम्मानित करने के वास्ते दिल्ली वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। दिल्ली सरकार के गृह विभाग द्वारा मंगलवार को जारी एक सार्वजनिक नोटिस के अनुसार, सभी क्षेत्रों के व्यक्ति पुरस्कार के लिए पात्र हैं। इसमें कहा गया है, ‘‘दिल्ली सरकार ने उन लोगों को पहचानने और सम्मानित करने के वास्ते दिल्ली वीरता पुरस्कारों का गठन किया है जिन्होंने गंभीर खतरे का सामना करने के लिए अनुकरणीय साहस और बहादुरी का प्रदर्शन किया है और जिन्होंने दूसरों की रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर उत्कृष्ट वीरता और निस्वार्थ सेवा के कार्य किए हैं।’’ नोटिस में कहा गया है कि पुरस्कार समिति द्वारा केवल एक सितंबर, 2019 और 31 अगस्त, 2021 के बीच की अवधि में किए गए ‘‘वीरता के कृत्यों’’ पर विचार किया जाएगा। चयनित ‘‘बहादुरी के कार्यों को गणतंत्र दिवस 2022 के एक सरकारी समारोह में मान्यता दी जायेगी और सम्मानित किया जाएगा।’’ नोटिस में कहा गया है, ‘‘योग्य आवेदक/उनके कानूनी उत्तराधिकारी/आवेदक की ओर से कोई अन्य व्यक्ति अपने आवेदन/सिफारिशें अपने संबंधित उपायुक्त (राजस्व), दिल्ली सरकार को 15 सितंबर 2021 तक जमा कर सकते हैं।’’ दिल्ली सरकार ने पिछले साल वीरता पुरस्कारों का गठन किया था। पिछले साल के परिपत्र के अनुसार, पुरस्कार एक ही श्रेणी में दिए जाते हैं और पुरस्कार पाने वाले को एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र और दो लाख रुपये दिए जाएंगे। इसमें कहा गया है कि प्रतिवर्ष अधिकतम 10 पुरस्कार दिए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारक्रिसमस से पहले खुशखबरी, ब्याज दर 7.15 प्रतिशत, 22 दिसंबर 2025 से लागू, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लि ने मीडिल क्लास को दी राहत

कारोबारSR Properties का शांतिकुंज बना नॉर्थ गुजरात का सबसे तेजी से बिकने वाला प्रोजेक्ट

कारोबारBudget 2024 Live Updates: घर खरीदने वालों को आम बजट में अधिक कर लाभ छूट मिले, क्रेडाई ने कहा-किफायती घर बनाने वाले बिल्डर को प्रोत्साहित कीजिए

भारतHome Ministry Bomb Threat: स्कूल, अस्पताल के बाद गृह मंत्रालय की बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी मिली

भारतMP Police: MP के कानूनी भाषा में मुगलकालीन शब्दों का अंत!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर