लाइव न्यूज़ :

Odd-Even स्कीम के दौरान दिल्ली सरकार ने बदला ऑफिस का समय, जानें क्या है नई Timing

By भाषा | Updated: November 2, 2019 10:37 IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘‘ कार्यालयों का समय आगे -पीछे करने का यह पहला परीक्षण है। निजी कार्यालय इसमें शामिल नहीं हैं लेकिन अगली बार हम निजी कार्यालयों पर भी इसे लागू करने पर विचार करेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी में निजी कार्यालय सरकार के इस आदेश के अंतर्गत नहीं आएंगे।

दिल्ली सरकार ने सड़कों पर गाड़ियों की भीड़ और प्रदूषण घटाने पर केंद्रित 12 दिन की सम-विषम योजना के दौरान अपने कार्यालयों का समय आगे-पीछे करने का शुक्रवार को निर्णय लिया। हालांकि राष्ट्रीय राजधानी में निजी कार्यालय सरकार के इस आदेश के अंतर्गत नहीं आएंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘‘ कार्यालयों का समय आगे -पीछे करने का यह पहला परीक्षण है। निजी कार्यालय इसमें शामिल नहीं हैं लेकिन अगली बार हम निजी कार्यालयों पर भी इसे लागू करने पर विचार करेंगे।’’

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि औसतन करीब 75 फीसदी सरकारी कार्यालय सुबह साढ़े नौ बजे खुलते हैं और शाम छह बजे बंद हो जाते हैं जबकि स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे बाकी कार्यालय सुबह नौ बजे खुलते हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार कुल 42 सरकारी कार्यालयों का समय आगे पीछे कर दिया गया है, 21 सरकारी कार्यालय सुबह साढ़े दस बजे खुलेंगे और सात बजे बंद होंगे जबकि बाकी सुबह साढ़े नौ बजे खुलेंगे और छह बजे बंद होंगे। इस सरकारी आदेश के अनुसार नयी समय सारिणी चार से 15 नवंबर के बीच सम-विषम योजना के दौरान लागू रहेगी।

दिल्ली नगर निगम, परिवहन, शिक्षा निदेशालय, उच्च शिक्षा, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण, राज्य चुनाव आयोग, सूचना एवं प्रचार, आबकारी एवं शहरी विकास जैसे विभाग सुबह साढ़े दस बजे खुलेंगे। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘ वायु प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार का एक दूसरा कदम। आईटीओ, सिविल लाइंस के कार्यालयों के समय को चार नवंबर से 15 नवंबर के बीच सम-विषम योजना के दौरान आगे पीछे कर दिया गया है।’’ इस साल सितंबर में केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की थी और कहा था कि दिल्ली कार्यालयों के समय को आगे -पीछे करने के उनके सुझाव को लागू करेगी।

टॅग्स :ओड इवन रूलदिल्ली सरकारअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर