लाइव न्यूज़ :

Delhi Government: सरकार बदलते ही नौकरशाह में बदलाव?, सीएम रेखा गुप्ता की सचिव होंगी आईएएस मधु रानी तेवतिया, कई अधिकारी इधर से उधर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2025 13:11 IST

Delhi Government: मधु रानी तेवतिया ने पूर्व में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य किया है।

Open in App
ठळक मुद्देउपराज्यपाल वीके सक्सेना के अधीन सेवा विभाग द्वारा किया गया।संदीप कुमार सिंह और रवि झा मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के रूप में काम करेंगे।अजीमुल हक को दिल्ली वक्फ बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Delhi Government: दिल्ली में नयी भाजपा सरकार के तहत नौकरशाही में पहले बड़े फेरबदल में 2008 बैच की आईएएस अधिकारी मधु रानी तेवतिया को बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सचिव नियुक्त किया गया। यह फेरबदल उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अधीन सेवा विभाग द्वारा किया गया।

तेवतिया ने पूर्व में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य किया है। दिल्ली सरकार के सेवा विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश में कहा गया कि 2011 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईएएस अधिकारी संदीप कुमार सिंह और रवि झा मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के रूप में काम करेंगे।

झा वर्तमान में दिल्ली के आबकारी आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं, जबकि सिंह केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री के निजी सचिव के रूप में कार्य करने के बाद दिल्ली सरकार से जुड़ेंगे। आदेश के अनुसार, 2007-बैच के आईएएस अधिकारी अजीमुल हक को दिल्ली वक्फ बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जबकि दिल्ली जल बोर्ड में सदस्य (प्रशासन) का अतिरिक्त प्रभार 2014-बैच के अधिकारी सचिन राणा को सौंपा गया है। हक ने पूर्व दिल्ली वक्फ बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार संभालने के साथ डीजेबी में सदस्य (प्रशासन) के रूप में कार्य किया था। राणा दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में पदस्थ थे।

टॅग्स :IASरेखा गुप्ताRekha Gupta
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतबिहार में 1 अप्रैल से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान?, मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा- यातायात, स्वच्छता और नागरिक सुविधा पर दें ध्यान?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

क्राइम अलर्टआईएएस संजीव हंस चलाता था संगठित नेटवर्क, सीधे पैसे लेने के बजाय 9 लोगों को दिया काम, ऐसा खाया कमीशन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब